29 फरवरी को गूगल ने डूडल से बनाया खास, यहां जानें लीप ईयर के बारे में पूरी बातें

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 29 फ़रवरी 2020, 2:33 PM (IST)

नई दिल्ली। आज यानी शनिवार को 29 फरवरी है। खास बात ये है कि यह दिन हर चार साल में एक बार आता है। हम यह भी कह सकते हैं कि यह लीप ईयर है, जिसमें 366 दिन होते हैं। वैसे साल में 365 दिन होते हैं। महीने 12 और हर महीने 30 या 31 दिन। फरवरी माह ही ऐसा होता है, जिसमें दिनों की संख्या में अंतर आता है। लीप ईयर वह साल होता है, जिसमें 4 का भाग पूरा-पूरा चला जाए यानी शेष 0 बचे। इससे पिछला लीप ईयर 2016 था।

आज गूगल ने इस पर खास डूडल बनाया है। अब हम आपको बताते हैं कि लीप ईयर क्यों आता है। दरअसल हमारी पृथ्वी, सूरज के चारों ओर चक्कर लगाती है। साथ ही वह अपनी धूरी पर भी घूमती है। सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाने से मौसम बदलते हैं और धुरी पर चक्कर लगाने से दिन और रात की प्रक्रिया होती है।

पृथ्वी धुरी का चक्कर तो 24 घंटे में पूरा कर लेती है, लेकिन सूरज के चारों ओर का चक्कर पूरा करने में उसे 365 दिन और 6 घंटे लग जाते हैं.। यही 6 घंटे 4 साल में जुड़-जुडक़र पूरा एक दिन बन जाते हैं। इसी दिन को सबसे छोटी फरवरी में जोड़ दिया जाता है। इसीलिए इसे लीप ईयर या अधिक वर्ष कहते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

अगर लीप ईयर को हटा दिया जाए तो हमारे कैलेंडर मौसम के साथ मेल नहीं खाएंगे। इस सदी में अब साल 2024, 2028, 2032, 2036, 2040, 2044, 2048, 2052, 2056, 2060, 2064, 2068, 2072, 2076, 2080, 2084, 2088, 2092, 2096, 3000 लीप ईयर बचे हैं। 583 में पोप ग्रेगोरी द्वारा ग्रेगोरियन कैलेंडर बनाया गया था। इसमें भी हर चार साल में फरवरी में एक अतिरिक्त दिन को शामिल किया गया था। खास बात यह है कि प्रभु यीशु के जन्म वर्ष से ही ग्रेगोरियन कैलेंडर को अपनाया गया है।