आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 25 फ़रवरी 2020, 08:10 AM (IST)

मेष: यात्रा का विचार त्याग दें, यात्रा कष्टदायक हो सकती है परन्तु बाहरी शहरों से लाभ हो सकता है। विदेश व्यापार से भी लाभ हो सकता है। संतान को लेकर आपकी चिंताओं का समाधान निकल सकता है परन्तु आपको विशेष प्रयास करना पड़ेगा। दैनिक लाभ की मात्रा में बढ़ोत्तरी होने के संकेत हैं। घर-परिवार में किसी मामले को लेकर संवेदनशील रहेंगे परन्तु आज कोई प्रतिक्रिया नहीं दें। साझेदारी के मामलों में भी थोड़ा धीरज रखना आवयश्क है। सहयोगी आज काम अच्छा करके देंगे और आप किसी विषय को आगे बढ़ा सकते हैं। आज यात्रा नहीं करें, यात्रा से कष्ट हो सकता है। ऋण के लेन-देन में मदद मिलेगी।

वृषभ: आर्थिक लाभ के लिए आज दिन अच्छा है। दैनिक लाभ भी बढ़ेगा, कोई बड़े लाभ के आसार भी बन रहे हैं। कार्य भार बहुत बढ़ेगा, आज थकान भी बहुत ज्यादा रहेगी। देर रात्रि में कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं, जिसका आपके व्यवसाय से संबंध होगा। कोर्ट-कचहरी के मामले में बहुत सावधानी बरतें। यदि आप कोशिश करेंगे तो आपके पक्ष में राय बन सकती है या किसी विरोधी को अपने पक्ष में कर सकते हैं। यदि व्यवसाय करते हैं तो कार्य पद्धति में सुधार के लिए कोशिश करेंगे। आज सरकारी लोगों से मदद मिल सकती है या बड़े अधिकारियों के साथ उठना-बैठना हो सकता है। यात्रा का दबाव रहेगा, कोई कारोबारी यात्रा लाभ दे सकती है परन्तु पूर्व दिशा में यात्रा नहीं करें।


मिथुुन: आज का दिन बहुत शुभ रहने वाला है। कई बकाया काम प्राथमिकता से कर पाएंगे। कार्य निष्पादन उच्चकोटि का रहेगा, आपको मदद भी काफी रहेगी। घर-गृहस्थी के बकाया काम भी सम्पन्न हो जाएंगे। आर्थिक लाभ के लिए किए जा रहे प्रयास सफल रहेंगे। आपकी दैनिक आय बढ़ेगी। प्रेम संबंध के मामलों में आपका समय ठीक चल रहा है, आप बात आगे बढ़ा सकते हैं। यदि विवाहित हैं तो गृहस्थ जीवन अच्छा चलेगा। जीवनसाथी को व्यवसाय में लाभ होगा। यदि आप नौकरी करते हैं तो विशेष प्रशंसा मिलने वाली है, किए हुए कार्य का श्रेय मिलेगा। वाहन सुविधा बढ़ेगी। यात्रा से लाभ है परन्तु पूर्व दिशा में यात्रा नहीं करें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे



कर्क: भाग-दौड़ काफी रहेगी। भाग-दौड़ का लाभ भी जल्दी ही मिलेगा। भाग्य साथ दे रहा है, जिस ढंग से चाह रहे हैं, उसी ढंग से काम बनेगा। धार्मिक मामलों में रुचि बढ़ेगी। धार्मिक व्यक्तियों से या विद्वान लोगों से मुलाकात होना सम्भव है। कुटुम्ब के विवादों में सावधानी बरतें, आप पर आक्षेप आ सकता है परन्तु समस्या का समाधान आप निकाल लेंगे। वाहन सावधानी से चलाएं, कोई खर्चा आ सकता है। संतान की समस्याएं यथावत रहेंगी परन्तु आपके पास उनका कोई समाधान नहीं होगा। संतान के मित्रों पर ध्यान रखें, भटकने न पाएं। अचानक लाभ के अवसर बनेंगे, उन्हें पूरी तरह से भुनाना आपके हाथ में है। पित्त विकार बढ़ेगा। गरिष्ठ भोजन का त्याग करें।

सिंह: अत्यधिक कार्यभार रहेगा। आज काम के घंटे बहुत ज्यादा रहेंगे और शाम तक कार्य से पलायन की इच्छा हो जाएगी। आज बाहर की यात्रा बिलकुल नहीं करें, यात्रा निष्फल हो सकती है। संतान के स्वास्थ्य को लेकर विशेष चिंतित रहेंगे, उनकी सफलता को लेकर आप चिंतित रहेंगे। यदि पूजा-पाठ में बढ़ोत्तरी की जाए तो ज्यादा सफलता मिल सकती है। वात् विकार या शुगर से संबंधित परेशानियां उभरेंगी। आज घर में दवाइयों का खर्चा ज्यादा होगा। माता के स्वास्थ्य को लेकर अधिक चिंता रहेगी। निकट रिश्तेदारियों या मित्रों से कोई अच्छा काम निकल सकता है, उनके साथ किसी सामूहिक आयोजन में भी हिस्सा ले सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में कलह बढ़ेगी।


कन्या: समय लाभ का बना है। आज भाग्य बढ़ाने वाली कोई घटना होगी। घर-परिवार में भी कोई शुभ बात आएगी। व्यावसायिक साझेदारी के मामलों में आज बड़ी सफलता मिल सकती है। दैनिक लाभ बढ़ेगा। जीवनसाथी के काम-काज में अच्छा लाभ होगा, अचानक लाभ बढ़ेगा। व्यावसायिक मामलों में आप कुछ ऐसा करेंगे, जिससे आपके विरोधी की परेशानी और बढ़ जाए। शत्रुओं के विरुद्ध कोई नीतिगत निर्णय ले सकते हैं। भाई-बहिनों से सम्पर्क बढ़ेगा, सामान्य व्यवहार ही रहेगा। आज यात्रा लाभकारी हो सकती है परन्तु पूर्व दिशा में यात्रा नहीं करें, निजी रिश्ते और प्रगाढ़ होंगे।




तुला: कामकाज की शैली में परिवर्तन लाएंगे। कुछ नया सीखने को भी मिलेगा। आज दिनभर इंटरनेट या कम्प्यूटर से ज्यादा काम करेंगे। व्यावसायिक मामलों में समझौतावादी प्रवृति रहेगी। ले-देकर काम निकाल लेंगे। दैनिक लाभ बढ़ेगा। साझेदारी में असहमति होने के बाद भी आप किसी एक मुद्दे को निर्णय तक पहुंचा देंगे। सरकारी लोगों से या बड़े दफ्तरों से काम-काज में थोड़ी बाधा ही रहेगी। आज एक-दो नये लोग आपसे जुड़ सकते हैं, जो काम में मदद करेंगे और दूसरी जगह से काम दिलाएंगे। ऋण का पुनर्भुगतान ढंग से कर पाएंगे। लाभ प्राप्ति के लिए तिकड़म का प्रयोग आप करेंगे परन्तु उससे मन में ग्लानि ही रहेगी। यात्रा लाभकारी हो सकती है परन्तु पूर्व दिशा में यात्रा नहीं करें।

वृश्चिक: आज का दिन भाग्य बढ़ाने वाला है, आर्थिक लाभ अचानक बढ़ेगा। संतान के लिए भी बहुत शुभ दिन है। कार्य निष्पादन उच्चकोटि का होगा, उनको लाभ होगा। आज आपकी कार्य शैली में दिखावा ज्यादा रहेगा। नये लोगों से मिलना होगा। अपनी बात कहने के तरीके में परिवर्तन लाएं, आपका प्रभाव बढ़ेगा और लाभ भी बढ़ेगा। दूसरे शहरों से लाभ बढ़ेगा। कार्य विस्तार का दबाव रहेगा। खर्च पर नियंत्रण नहीं कर पा रहे हैं, ऋण लेने पर ज्यादा ध्यान रहेगा। आज स्थानीय भाग-दौड़ तो रहेगी ही, बाहर की यात्रा भी कर सकते हैं। यात्रा शुभ फल दे सकती है। घर में शांति बनाए रखने के लिए विशेष प्रयास करने पड़ेंगे। जीवन साथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।

धनु: समय मिश्रित फल देने वाला है। एक तरफ शुभ घटनाएं आएंगी, दूसरी तरफ कष्टदायक बात आ सकती है। यात्रा मजबूरी में ही करें, यात्रा के लिए दिन शुभ नहीं है। व्यवसाय के मामले में कोई महत्वूपर्ण और साहसी निर्णय लेने की आवश्यकता पड़ सकती है। आप बिना पर्याप्त सलाह के ऐसा नहीं करें। कोई गुप्त खर्चा कर सकते हैं या जबरन खर्चा करना पड़ सकता है। प्रेम संबंध में सावधानी बरतें, कोई अप्रिय बात सामने आ सकती है। आज पिता के लिए बहुत अच्छा दिन है, उनको व्यवसाय में लाभ होगा और काम आगे बढ़ेगा। घर में सुख, सुविधाएं बढ़ सकती हैं, कोई नया यंत्र खरीद सकते हैं। मामा पक्ष की ओर से तनाव रहेगा।


मकर: व्यावसायिक कार्य आगे बढ़ेगा। आप किसी भी तरीके से ज्यादा लाभ कमाने की सोचेंगे और कुछ गलतियां भी करेंगे। आर्थिक लाभ की मात्रा बढ़ेगी परन्तु ऐसा कार्य नहीं करें, जिससे धन भी खर्च हो जाए और मन में ग्लानि भी हो। किसी की गलत सलाह आपको संकट में डाल सकती है। भूमि, भवन से संबंधित मामलों में गति आएगी। भाग-दौड़ लाभ दे सकती है परन्तु पूर्व दिशा की यात्रा नहीं करें। आज पित्त विकार बढ़ेंगे या रक्त विकार बढ़ेंगे। खान-पान पर नियंत्रण रखें। किसी बड़ी दावत में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। भाई-बहिनों को लेकर मन में असंतोष रहेगा। बड़े लोगों से कोई मदद नहीं मिल पाएगी।

कुंभ: आज भाग्यशाली दिन है, आपके काम आगे बढ़ेंगे। घर-परिवार के लोगों से मिलना होगा। रुके हुए काम बनेंगे। आज ऐसे लोगों से सहयोग मिल सकता है, जिनसे आपको उम्मीद नहीं थी। पारिवारिक मामलों में और व्यावसायिक मामलों में पूरी सफलता मिलेगी। अटके हुए काम बनेंगे। किसी विश्ेाष कार्य को करने में सिफारिश या तिकड़म का प्रयोग करेंगे, इससे निश्चित लाभ होगा। शत्रुओं से सावधान रहें, आपकी शिकायत या चुगली कर सकते हैं। भाग-दौड़ का अच्छा परिणाम आ सकता है। व्यावसायिक यात्रा लाभ दे सकती है परन्तु पूर्व दिशा में यात्रा नहीं करें। यदि नौकरी करते हैं तो किसी तकनीकी भूल के कारण परेशानी हो सकती है।

मीन: समय सुधार पर है। आपकी कार्य प्रणाली धीरे-धीरे लाभ की ओर ले जाएगी। काम की गुणवत्ता भी बढ़ेगी। आज महत्वूपर्ण लोगों से मिलना होगा, उनमें से एक या दो व्यक्ति आगे लाभ दे सकते हैं। व्यावसायिक मामलों में विरोधियों पर आपका पलड़ा भारी रहेगा। आज जिस काम को चाहते हैं वह समय पर पूरा नहीं हो पाएगा, जिससे मन में निराशा रहेगी। व्यक्तिगत मामलों को आज ज्यादा समय देंगे। दवाइयों पर भी ज्यादा खर्चा होगा। पिता की तरफ से कुछ ज्यादा चिंतित रहेेंगे। गैस्ट्रिक परेशानी हो सकती है। आज ऐसा खर्चा सामने आएगा, जिसके बारे में आपने सोचा भी न था, अनुमान से ज्यादा खर्चा होगा। यात्रा लाभ दे सकती है परन्तु पूर्व दिशा में यात्रा नहीं करें।