आमेर थाना पुलिस ने 10 चक्का ट्रक चोरी करने वोले आरोपी को किया गिरफ्तार

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 21 फ़रवरी 2020, 7:52 PM (IST)

जयपुर। आमेर थाना पुलिस ने 10 चक्का ट्रक चोरी करने वाले एक शातिर चोर को गिरफ़्तार किया गय है और उससे चुराया गया 10 चक्का ट्रक बरामद किया गया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर रही है।
थानाधिकारी राजेन्द्र सिंह चारण ने बताया कि 17 फरवरी को चूरू निवासी पप्पू सिंह ने मामला दर्ज करवाया था कि जयपुर गोल्डन दिल्ली रोड से उसका 10 चक्का ट्रक चोरी हो गया। जिसके बाद पुलिस ने इलाके में सदिग्ध लोगों पर निगरानी रखते हुए आरोपी राजूलाल भील उर्फ विनोद निवासी झालावाड़ को धर-दबोचा है। जिसने 10 चक्का ट्रक चोरी करने की वारदात को अंजाम देना कबूला है।
10 साल से फरार स्थाई वांरटी गिरफ़्तार: उधर ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने 10 साल से फरार चल रहे एक स्थाई वांरटी को गिरफ़्तार किया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी निजामुदृीन (45) निवासी गोनेर रोड खोह नागोरियान को गिरफ़्तार किया गया है। जो तीन मामलो में वांछित चल रहा था। जिसे मुखबिर की सूचना पर गुरुवार रात को पकड़ा है। वहीं ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने दूसरी कार्रवाई करते हुए आठ साल से आर्म्स एक्ट में फरार चल रहे एक स्थाई वांरटी को भी गिरफ़्तार किया है। पुलिस ने बताया कि 32 वर्षीय वकील कुरैशी निवासी नाई की थड़ी आमेर को पिछले आठ साल से आर्म्स एक्ट में फरार चल रहा था, जिसे धर-दबोचा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे