कांग्रेस महासचिव प्रियंका ने UP सरकार पर साधा निशाना, कहा- बजट किसान विरोधी

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 19 फ़रवरी 2020, 1:55 PM (IST)

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बजट को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वटी करते हुए लिखा है कि उत्तर प्रदेश सरकार का बजट आया है। बजट से किसानों की आवारा पशुओं की समस्या का हल उसमें से गायब है। गन्ने का बाकी भुगतान गायब है, किसानों का फसल बर्बादी का मुआवजा गायब है। किसानों की फसल के दाम की बात गायब है। यह बजट किसान विरोधी है। आपको बताते जाए कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी लगातर योगी सरकार पर निशाना साधती रही हैं। साथ वे लगातार उत्तर प्रदेश का दौरा करती रही हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे