आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 19 फ़रवरी 2020, 08:02 AM (IST)

मेष: ग्रह स्थिति बहुत अच्छी हो रही है। नौकरी या व्यापार व्यवसाय में लाभ होगा। आर्थिक स्थिति में तेजी से सुधार होगा। कई नए लोग सहयोग करने लगेंगे। किसी की जिद माननी पड़ सकती है। इस समय काम आगे बढ़ेगा और विस्तार के लिए कोशिश करनी पड़ सकती है। नया काम शुरु करने की बात चलेगी। यात्रा योग प्रबल हैं, जिनसे आर्थिक लाभ भी हो सकता है परन्तु पश्चिम में यात्रा नहीं करें। प्रेम संबंध आगे बढ़ेंगे। संतान को लेकर मन ही मन परेशान रहेंगे। काम मनमाने ढंग से नहीं होगा इसलिए इतना लाभ नहीं मिलेगा। भाई-बहिन के लिए समय अच्छा चल रहा है, उन्हें लाभ होगा और आपके संबंध भी सुधरेंगे।



वृषभ: समय लाभ का चल रहा है। आज कोई विशेष उपलब्धि हो सकती है। कोई अटका हुआ या बिगड़ा हुआ काम भी बन सकता है। साझा भाव से काम करने में लाभ है। यद्यपि किसी के प्रति संदेह बना रह सकता है। व्यक्तिगत रिश्तों में सुधार आएगा। छोटी-मोटी गलतियों के बाद भी आप अपना अच्छा परिचय देंगे। आज आपकी प्रतिष्ठा बढऩे का दिन है। कोई न कोई कारण ऐसा हो जाएगा, जो आपको यश और लाभ दोनों दिलाएगा। बुद्धिजीवी कार्यों से ज्यादा लाभ है। आर्थिक लाभ की कामना में कार्य विस्तार भी करेंगे, जिससे खर्चा बढ़ेगा। आज धार्मिक कार्यों में मन लगेगा, दान-दक्षिणा भी करेंगे। कारोबारी यात्रा लाभदायक हो सकती है परन्तु पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करें।



मिथुुन: आर्थिक लाभ के लिए कोई नया प्रयास कर सकते हैं। आज कार्य पद्धति में कोई संशोधन कर सकते हैं। आज टिक कर काम करने का ही दिन है। यात्रा को टाल दें, यात्रा निष्फल हो सकती है। पद प्रतिष्ठा को लेकर सामान्य सी चिंता रहेगी परंतु कोई अनिष्ट नहीं होगा। लोगा आपका समर्थन करेंगे। नये लोग मिलेंगे, नया वर्ग बनेगा। जीवन साथी से अच्छा सहयोग होगा, उनके नाम से व्यवसाय में लाभ होगा। किसी साहसभरे निर्णय को कर लेने के कारण आप अच्छी स्थिति में आ जाएंगे। मित्र, रिश्तेदार या सरकारी लोग आज मदद कर सकते हैं। निरर्थक प्रेम संबंध में रुचि नहीं लें। आज पिता के लिए बहुत अच्छा समय है, उनके काम में लाभ होगा और वे प्रसन्न रहेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे



कर्क: आज का दिन बहुत अच्छा बीतेगा। घर-परिवार में मन लगेगा और ज्यादा समय बिताएंगे। आज मौज-शौक या मनोरंजन पर भी खर्चा कर सकते हैं। आर्थिक लाभ ठीक-ठीक रहेगा, खर्चा भी होगा। यात्रा योग है, यात्रा लाभदायक हो सकती है परन्तु पश्चिम की यात्रा नहीं करें। यदि नौकरी करते हैं तो किसी विषय पर स्वाभिमान की रक्षा करनी पड़ जाएगी। यदि व्यवसाय करते हैं तो विरोधियों पर विजय पाने के लिए कड़ा रुख अपना सकते हैं। कुटुम्ब के मामलों में आपका वार्ता कौशल ही मदद कर सकता है। आधे लोग नाराज रहेंगे, आधे लोग खुश। खान-पान की अनियमितता से पित्त विकार हो सकते हैं। मित्र मददगार रहेंगे।


सिंह: घर में थोड़ा तनाव रहेगा, अकारण आक्षेप लगेंगे। पिता से भी थोड़ा तनाव रह सकता है। किसी भी कारण से आपके हौसले में कमी नहीं आएगी। दिनभर कठोर श्रम करेंगे, जिससे तनाव के बाद भी गहरी नींद आएगी। किसी नये काम के करने के लिए सलाह-मशविरा करेंगे। भाग्य साथ दे रहा है। आर्थिक दृष्टि से दिन ठीक जाएगा और नये अवसर भी मिलेंगे। कारोबारी यात्रा सफल रहेगी परन्तु पश्चिम में यात्रा नहीं करें। वाहन सम्बन्धी असुविधा रहेगी। किसी और यंत्र में भी खराबी हो सकती है। संतान को लेकर थोड़ा सा चिंतित रहेंगे परन्तु संतान का समय ठीक है। दोपहर बाद एक काम छोडक़र दूसरे काम में लग जाएंगे।



कन्या: आज किसी विवाद से बचकर रहें। किसी से निरर्थक वार्ता भी नहीं करें। काम-काज की गति में परिवर्तन आएगा और आप अत्यंत व्यस्त हो जाएंगे। दैनिक लाभ बढ़ेगा। कोई अच्छा समाचार मन को प्रसन्न करेगा। बढ़ते हुए काम में कई लोगों के सहयोग की जरूरत पड़ेगी। भागीदारी के मामले अच्छा परिणाम देंगे, किसी एक तरफ से चिंता रहेगी। आज जो कुछ भी करें उसमें कानूनी पक्ष का ध्यान अवश्य रखें। जीवनसाथी से संबंध और मधुर होंगे। आज का दिन उनके लिए लाभदायक है। घर और बाहर आपके बारे में राय सुधरेगी। खर्चा बहुत होगा परन्तु उसी से कोई रास्ता बनेगा। स्वयं के सुख के लिए थोड़ा बहुत खर्चा कर सकते हैं।





तुला:
आर्थिक लाभ के लिए किया जा रहा प्रयास शाम तक ही सफल हो जाएगा। अनुमान से ज्यादा लाभ होगा। किसी पुरानी वसूली के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। किसी बिगड़े काम को बनाने में बहुत जोर आएगा। आप जितना आधिक विनम्र रहेंगे, उतना ही लाभ होगा। साझा भाव से काम में लाभ होगा परन्तु फिर भी बाहर के सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी। ऋण के लेन-देन में सुविधा बढ़ेगी। संतान को लेकर या अपने सहायकों को लेकर कोई छोटी-मोटी चिंता रहेगी परन्तु उसका कोई उपाय आज नहीं निकलेगा। कुटुम्ब के मामलों में सावधानी से वार्ता करने की जरूरत है, नहीं तो परिणाम नहीं आएगा। यात्रा प्रवास टाल दें।


वृश्चिक:
ग्रह स्थिति बहुत अनुकूल है, सोचा हुआ काम ढंग से हो जाएगा। घर-परिवार में सौहार्द्र बढ़ेगा। आर्थिक लाभ के लिए किए जा रहे प्रयास सफल हो जाएंगे। कामकाज का विस्तार होगा, खर्चा भी बढ़ेगा। नये लोग मिलेंगे और आपका काम करेंगे। ऋणों के लेन-देन में सुविधा बढ़ेगी। दूसरे स्थानों से भी आय होगी। एक से अधिक मामले में आय हो सकती है। घरेलू परिस्थितियों में सुधार के लिए अधिक कोशिश करनी पड़ेगी। व्यवसाय के मामले में तेज गति से निर्णय लेने की आवश्यकता पड़ेगी। बलवान मंगल कार्य क्षेत्र का विस्तार चाहते हैं। आज यात्रा लाभकारी हो सकती है, उसे व्यावसायिक यात्रा में बदलने की चेष्टा करें परन्तु पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करें।



धनु: समय सुधार पर है परन्तु काम के घंटे बढ़ जाएंगे। अत्यधिक श्रम के बाद लाभ भी अच्छा होगा। लाभ कमाने के लिए तिकड़म का प्रयोग करें परन्तु सावधानी बरतने की आवश्यकता है। लोगों को नाराज करना अच्छी बात नहीं है। कामकाज की परिस्थिति में सुधार होगा। कोई अच्छा काम करने से प्रसिद्धि होगी, लोग प्रशंसा करेंगे, लोगों की सहायता भी मिल जाएगी। धार्मिक काम-काज में मन लगेगा, कोई विशेष कार्य कर लेंगे। व्यवसाय में अच्छा निर्णय करने से लाभ होगा। जितना अधिक लचीला रुख रखेंगे, उतना ही लाभ होगा। आज सार्वजनिक स्थानों पर आपका कार्य प्रदर्शन श्रेष्ठ रहेगा। यात्रा के साधारण परिणाम मिलेंगे, पश्चिम में यात्रा नहीं करें।





मकर: दैनिक लाभ की मात्रा बढ़ेगी, कामकाज का विस्तार होगा। घर-परिवार में चल रही समस्याओं में बढ़ोत्तरी होगी। किसी काम को करने में साहस का प्रदर्शन करेंगे तो सफलता मिल जाएगी। भागीदारी के काम में ज्यादा लाभ होगा। नौकरी करते हैं तो आप पर विशेष जिम्मेदारी आएगी। अर्थ लाभ के सारे मार्ग पवित्र रखें तो ही अच्छा रहेगा। किसी से धन उगाही के लिए अनुचित साधन प्रयोग में नहीं लाएं। भाई-बहिनों से व्यवहार सुधरेगा, उनसे दैनिक सहयोग भी बढ़ेगा। समझौता वार्ता में थोड़ा नरमी का रुख रखें तो आपको ज्यादा लाभ होगा। यात्रा कर सकते हैं परन्तु सोच-समझकर। पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करें।




कुंभ:
समय कठिन है अत: विवादों से दूर रहें। स्वभाव में गर्मी आएगी, जिसका नुकसान उठाना पड़ सकता है। व्यवसाय में विरोधी लोगों को परास्त करने के लिए अपनी कार्य पद्धति में ही सुधार कर लेंगे। आर्थिक लाभ के लिए किए जा रहे प्रयास सफल रहेंगे। आपके कार्य का विस्तार होगा। दूसरे शहरों से आय हो सकती है। अचानक आय भी बढ़ेगी। प्रेम संबंध के लिए यह श्रेष्ठ समय है। मन की बात बताने में गलती करेंगे तो पछतावा रहेगा। विवाद के मामलों से दूर रहें परन्तु अपनी बात स्पष्ट होकर कहें। घर-परिवार में सुख बढ़ेगा। कुटुम्ब के मामले में कोई अच्छी बात सुनने को मिल सकती है। जीवन साथी के लिए यह अच्छा समय है, उनके कामकाज में वृद्धि होगी। यात्रा त्याग दें।




मीन: आज का दिन लाभदायक रहेगा, अचानक धन प्राप्ति हो सकती है। साझेदारी के मामलों में अच्छा लाभ होगा। मन में चल रहे तनाव को हल्का करने की कोशिश करें। स्वभाव में जिद का अंश निकाल देंगे तो अच्छा लाभ होगा। जीवन साथी के लिए कुछ कठिन समय है। स्वास्थ्य पर ज्यादा ध्यान दें। आज भाग-दौड़ बहुत ज्यादा रहेगी, उसका लाभ भी मिलेगा। आर्थिक लाभ के लिए किए जा रहे प्रयासों में तेजी आएगी। नौकरी करते हैं तो काम-काज की स्थितियों में सुधार आएगा। यात्रा लाभकारी हो सकती है परन्तु खर्चा भी कम नहीं होगा। बॉस प्रसन्न रहेंगे और आपका किया हुआ कामकाज नजर आएगा।