अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री का संभाला कार्यभार

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 17 फ़रवरी 2020, 11:38 AM (IST)

नई दिल्ली। आप पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने आज सुबह मुख्यमंत्री के तौर पर कार्यभार संभाल लिया है। अरविंद केजरीवाल लगातार तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बने हैं। अरविंद केजरीवाल के अलावा उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी कार्यभार संभाला। दिल्ली की नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक आज होनी है। इससे पहले अरविंद केजरीवाल सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन, इमरान हुसैन, राजेंद्र पाल गौतम ने कार्यभार संभाल लिया है।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज पहली कैबिनेट की बैठक करेंगे। पहली बैठक में पानी-बिजली में दी जा रही छूट को आगे बढ़ाने का प्रस्ताव पास हो सकता है, साथ ही केजरीवाल के गारंटी कार्ड से कुछ ठोस ऐलान भी संभव है। आपको बताते जाए कि रविवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री के पद की शपथ ली थी। दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप को 62 और भाजपा को 8 सीटें मिली थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे