श्रीनगर। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दौरे से पहले आतंकवादी संगठन जैश-ए-मुहम्मद ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें बदला लेने की बात कही गई है और पवित्र ग्रंथ 'कुरान शरीफ' की आयत का हवाला देकर कहा गया है-'अगर किसी ने कत्ल किया है तो उसे माफ नहीं किया जाएगा।' वीडियो देखने और सुनने से यह प्रतीत होता है कि इसमें बदला लेने की बात कही गई है। इसमें कहा गया है कि ऐ लोगों बदला जो होता है इंसाफ के साथ उसकी भी जिंदगी है ताकि तुम डर सको और कोई अपराध न करो। यह धमकी भारत सरकार को दी जा रही है। इसमें कहा गया है कि जिस तरह तुमने मुसलमानों को परेशान किया और उनकी बस्तियां जलाई है सबका बदला लिया जाएगा।
वीडियो में कुछ बातें कुरान शरीफ के हवाले से लिखा गया है वहीं एक व्यक्ति कह रहा है- अब मगर कातिलो इंतिहा हो गई/अमन की लोरियां सुन चुके हम बहुत/वो कहानी गई वो फसाना गया/हर बहाना गया हाथ पर हाथ रख कर यूंही बेसबब/आसमां देखने का जमाना गया। इस बीच सुरक्षा एजेन्सियों को इस वीडियों के साथ यह लीड मिली है कि इस महीने की शुरुआत में पीओके में आतंकी तंजीमो की बैठक की गई थी और आईएसआई और पाक सेना के अधिकारी भी इस मीटिंग में मौजूद थे। इसमें यह भी तय किया गया कि हिजबुल मिजाहीदन को एक्टिव किया जाए।
पाकिस्तानी आतंकियों के बजाए हिजबुल मुजाहिदीन में शामिल कश्मीर के आतंकियो को जिम्मेदारी सौंपा जाए। लश्कर और जैश के आतंकी वारदात की सारी जि़म्मेदारी हिजबुल को लेने का फरमान जारी किया गया है। यह पाकिस्तान की कोशिश है कि ट्रंप के दौरे के दौरान ये दिखाया जा सके कि धारा 370 हटाने के बाद कश्मीरी नाराज हैं और वह आतंकी हमलों को अंजाम दे रहे है। कश्मीरियों के मन में खौफ बढ़ाने के लिए शहरी इलाकों में पुलिस, सुरक्षाबलों और आम लोगो पर गोलीबारी और ग्रेनेड हमले की साजिश रची जा रही है। सुरक्षाबलों के काफिलो और कैंपों पर बड़े फिदायीन हमले करने की कोशिश की जा रही है।
एनएसजी के एंटी-स्निपर दस्ते रहेंगे तैनात
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी अमेरिकी प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप की भारत यात्रा के लिए अहमदाबाद शहर में तैयारियां पूरी जोरो-शोरों से चल रही हैं। इसके साथ ही शीर्ष दर्जे की सुरक्षा उनके आगमन को लेकर तैनात की जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ शीर्ष गणमान्य व्यक्तियों के जाने या गुजरने वाले क्षेत्रों को राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के कमांडो की एंटी -स्निपर इकाइयों द्वारा संरक्षित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोटेरा में दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन करेंगे। 800 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस स्टेडियम में 1.25 लाख दर्शकों के बैठने की क्षमता है और यह पूरा होने की कगार पर है। अहमदाबाद के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में बसे मोटेरा में ट्रंप की यात्रा का नाम 'केम छो ट्रंप' रखा गया है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
शीर्ष गणमान्य व्यक्ति साबरमती स्थित गांधी आश्रम का भी दौरा
करेंगे। वे अहमदाबाद हवाईअड्डे पर पहुंचने के बाद यहां से आश्रम और फिर
वहां से मोटेरा स्टेडियम जाएंगे।
यहां से मार्ग में वह एक रोड शो
करेंगे, जहां गणमान्य लोगों का स्वागत किया जाएगा। देश की सांस्कृतिक
विरासत को दर्शाने वाले विभिन्न झांकी की व्यवस्था भी की गई है।
पुलिस
उपायुक्त विजय पटेल ने मीडिया से कहा, "हवाईअड्डा क्षेत्र, रोड शो,
साबरमती आश्रम और मोटेरा स्टेडियम के आसपास के क्षेत्र की पूरी निगरानी
अहमदाबाद पुलिस द्वारा की जाएगी।"
उन्होंने कहा, "इसके मद्देनजर 25
से अधिक आईपीएस अधिकारी, 65 सहायक पुलिस आयुक्त, 200 पुलिस निरीक्षक, 800
पुलिस उप-निरीक्षक और लगभग दस हजार पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे।"
पटेल
ने कहा, "स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) की टीमें पहले ही यहां शहर में
पहुंच गई है और सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा कर रही है। एनएसजी कमांडो की
एंटी-स्निपर यूनिट्स को तैनात किया जाएगा।"
--आईएएनएस