रॉबर्ट पैटिनसन का 'बैटमैन' का लुक हुआ जारी

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 15 फ़रवरी 2020, 3:40 PM (IST)

लॉस एंजेलिस। अभिनेता रॉबर्ट पैटिनसन का बैटमैन का पहला लुक जारी हो चुका है। उनके पहले लुक को काफी सराहा जा रहा है। वेरायटी डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म के निर्देशक मैट रीवस ने ट्विटर पर आगामी फिल्म 'द बैटमैन' में पैटिनसन का पहला लुक जारी किया।

नए लुक में पैटिनसन लाल रंग के प्रकाश वाले कमरे में नजर आ रहे हैं।

पैटिनसन ने 'बैटमैन' में बेन एफ्लेक को रिप्लेस किया है। कास्टिंग के इस निर्णय की सोशल मीडिया पर काफी आलोचना की गई थी, यहां तक कि इस फैसले पर फिर से विचार करने के लिए एक याचिका तक दायर की गई थी।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे