आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 15 फ़रवरी 2020, 08:07 AM (IST)

मेष: समय शानदार है। कठिनाईयों के बीच भी भाग्य देगा। आपकी थोड़ी सी मेहनत रंग ला सकती है। व्यावसायिक मामलों में सावधानी से काम करना होगा। किसी महत्वपूर्ण निर्णय से पहले सलाह-मशविरा कर लें। आर्थिक लाभ बढ़ेगा, किसी मामले में भारी खर्चा होगा। सुख-सुविधाओं पर धन खर्च होगा। साझा भाव से काम करने में नई दिक्कतें आ सकती हैं। प्रेम संबंधों को लेकर मन में निराशा का भाव बना रहेगा, आप कोशिश करके स्थितियों को सुधारने की कोशिश करेंगे। यदि विवाहित हैं तो जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। यात्रा ना करें, कष्टकारी रहेगी। आज व्यवहार में संयम रखना उचित होगा।

वृषभ: आजीविका क्षेत्रों में सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। जैसा सोच रहे हैं, उसी ढंग से काम बनता चलेगा। लोग सहयोग व समर्थन करेंगे। आप चाहेंगे उसी ढंग से कार्य-विस्तार हो सकता है। आर्थिक लाभ के लिए कार्य नीति में परिवर्तन लाना होगा। नौकरी करते हैं बॉस की प्रसन्नता बनी रहेगी। भूमि-भवन के मामलों में काम-काज में तेजी आएगी। सोच में बदलाव आ सकता है। व्यावसायिक विवाद में बड़ा कदम उठा सकते हैं , आर्थिक लाभ बढ़ेगा, अचानक लाभ हो सकता है। व्यावसायिक यात्रा लाभ दे सकती है, सोच-समझकर करें। प्रेम संबंध में गति आएगी, उपहारों का लेना-देना, मन को बहुत शांति प्रदान करेगा।



मिथुुन: काम-काज की स्थितियों में तेजी से सुधार आएगा। आप जिस ढंग से चाहते हैं, घटनाएं उसी ढंग से मोड़ लेंगी। आज की मेहनत शानदार परिणाम ला सकती है। कार्य-पद्धति में आवश्यक सुधार के लिए काम करेंगे। आर्थिक लाभ अचानक बढ़ेगा परंतु खर्चा भी बढ़ेगा। संतान को लेकर चल रही समस्याओं में कोई कमी नहीं आएगी, कोई विवाद परेशान कर सकता है। यात्रा लाभदायक हो सकती है, यदि आप उसके साथ व्यवसाय जोड़ लें। आर्थिक लाभ के लिए नए काम में हाथ डाल सकते हैं। आज धार्मिक या आध्यात्मिक मामलों में प्रगति होगी। बड़े लोगों से मिलना हो सकता है, प्रेम संबंधों में नई ऊर्जा मिलेगी, आपका व्यवहार ही निर्णायक होगा।



कर्क: आज पारिवारिक मामलों में अत्यंत सावधानी से काम लेना होगा। जरा सी गलती बहुत भारी पड़ सकती है। आपके व्यवहार को लेकर नए आक्षेप हो सकते हैं। छवि खराब होने से बचाने की बहुत जरूरत है। किसी विवाद में आपको तकनीकी लाभ मिल जाएगा। संतान की समस्या का कोई हल नहीं निकल पाएगा, आप स्थिति को यथावत ही चलने दें, समय आने पर अपने आप बातें ठीक हो जाएंगी। यात्राएं लाभ कारी हो सकती हैं, यदि आप उन्हें व्यावसायिक यात्राओं में बदल लें तो। इससे घर परिवार के लोगों को थोड़ी नाराजगी हो सकती है परंतु आपका काम बनेगा। यदि आपके प्रेम संबंध हैं तो सावधानी बरतें, आपको मान-मनुहार करनी पड़ सकती है।



सिंह:
आज आर्थिक लाभ के लिए किए जा रहे प्रयास सफल हो सकते हैं, नया अवसर मिल सकता है। पर इसके लिए खर्चा होगा और ज्यादा कोशिश करनी होगी। कोई सफलता का औसत भी बढ़ जाएगा। विवाद के विषयों को दूर रखने की चेष्टा करें, साझा भाव से काम करने में लाभ होगा परंतु इससे समस्याएं कम नहीं होंगी। किसी भागीदार से विवाद बना रहेगा। आज भाग-दौड़ का दबाव ज्यादा रहेगा परंतु यात्रा नहीं करें, कष्टदायक हो सकती है। भाग्य साथ दे रहा है और आपको नए अवसर मिल सकते हैं परंतु पहल आपको ही करनी होगी। व्यक्तिगत रिश्ते में तनाव रहेगा और आपको पहल करके दूर कर लेना चाहिए। मनुहार के साथ उपहार देना लाभप्रद रहेगा।



कन्या:
समय सुधार पर है। व्यावसायिक मामले गति पकड़ेंगे। दूसरे शहरों से या विदेश से आय बढ़़ेगी। काम-काज में गति उसी ढंग से आएगी जैसे आप चाहते हैं। भागीदारी के मामलों में बड़ी सफलता मिलेगी। किसी समूह के आचरण से परेशान रहेंगे। पर आप बुद्धिमानी से नई समस्या को हल कर लेंगे। विवाद की स्थिति में आपका पलड़ा भारी रहेगा और कोई कठोर निर्णय ले सकते हैं, भाग-दौड़ का दबाव ज्यादा रहेगा, स्थानीय यात्राएं थका देने वाली होंगी, लाभ मिलेगा। व्यक्तिगत रिश्तों में सुधार के संकेत हैं। यदि विवाहित हैं तो जीवनसाथी के लिए शानदार समय है, लाभ बढ़ेगा।


तुला:
काम-काज में सुधार के संकेत हैं। आपकी कोशिश रंग लाएगी। लोगों के असहयोग के बाद रुके हुए काम को बना लेंगे। आर्थिक स्थितियां सुधार पर हैं, किसी एक काम में ज्यादा लेन-देन करके स्थितियों को अनुकूल कर लेंगे। आर्थिक दबाब बढ़ेगा, दैनिक लाभ में बढ़ोत्तरी के बाद भी ऋण का दबाव बना रहेगा। घरेलू मामलों में कई समस्याएं रहेंगी, आप अपने वाक-कौशल से स्थितियां अनुकूल बना लेंगे। घर-परिवार में दावत मिल सकती है। भोजन के कुपोषण से बचने की चेष्टा करें। पाचन-तंत्र बिगडऩे की संभावना है। आज संतान की जिद पूरी नहीं करें, बाद में कष्ट होगा। जीवनसाथी के साथ सौहार्द्र बढ़ेगा। आज का दिन कठिन है, मधुर व्यवहार से बातें ठीक होगी।


वृश्चिक: समय लाभ का बना है, कार्यशैली में तेजी से सुधार आ रहा है। दैनिक लाभ बढ़ेगा, उसी गति से खर्चा भी बढ़ेगा। किसी खास मामले में एकदम से जीत की स्थिति में आ जाएंगे। साझेदारी के मामले में बड़ी सफलता मिलेगी। कोई नया व्यवसाय हाथ में आने का संकेत है। लोकप्रियता में वृद्धि होगी पर घर में वातावरण ज्यादा अच्छा नहीं रहेगा। भागीदारों के किसी एक से समस्या बनी रहेगी। ऋण लेने का दबाव बना रहेगा। यात्रा लाभदायक हो सकती है परंतु उत्तर दिशा में यात्रा नहीं करें। प्रेम संबंधों मे नवीनता आएगी। आपके मन के अनुकूल कार्य होगा। नए लोगों से बात करने में सावधानी बरते।

धनु:
आज का दिन लाभदायक रहेगा। यात्रा कार्यक्रम स्थगित कर दें, स्थानीय भाग-दौड़ लाभकारी रहेगी। किसी रुके हुए काम को बनाने के लिए अपार श्रम करना पड़ेगा। तिकड़म से धन कमाने की कोशिश करेंगे और आपकी कोशिश सफल हो जाएगी। विरोधियों के कार्य को सावधानी से देखें और निर्णय लें। अधीनस्थ लोग अच्छा व्यवहार करेंगे। वाहन संबंधी या भूमि संबंधी कोई बात आगे बढ़ेगी। आप बिना सलाह-मशविरा लिए इस समय कोई कार्य नहीं करें। भाई-बहिनों से उचित व्यवहार नहीं मिलेगा, जिसको लेकर आप लगातार चिंता में रहेंगे। माता के लिए दिन अच्छा है, पिता के काम में लाभ होगा।


मकर: आज का दिन बहुत शुभ रहेगा। हर काम में सफलता मिलेगी। काम-काज में बढ़ोत्तरी होगी, लाभ की मात्रा बढ़ेगी परन्तु अनुचित पैसे को घर में नहीं आने दें, कोई गलत काम करने का दबाव भी बना रहेगा। व्यवसाय के मामलों में आपको कई परिवर्तन करने की आवश्यकता रहेगी। आज से ही ऐसी कोशिश शुरु कर दें। आपके उठाये गये कदम को लोकप्रियता मिलने वाली है। यदि आप नौकरी करते हैं तो भी दिन बहुत अच्छा है, आपके हर प्रस्ताव को मान्यता मिल जायेगी। आपकी सुख-सुविधाएं बढऩे के अवसर हैं। भाई-बहिन के लिए दिन थोड़ा सा कठिन है। साथी के नाम से किये गये काम में लाभ होगा परन्तु उनके स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी।

कुंभ: आज का दिन शुभ फल प्रदान करने वाला है, दैनिक लाभ बढ़ेगा। अचानक लाभ प्राप्ति भी सकती है। काम-काज में बहुत गति आएगी और किसी तिकड़म का प्रयोग करना पड़ सकता है। काम निकालने के लिए कोई नया तरीका प्रयोग में लाऐंगे। साझा भाव से काम में लाभ होगा। भागीदारी के काम में लाभ होगा। विवाद में विजयी रहेंगे, शत्रु पर आप बहुत भारी पड़ेंगे। एक जगह टिक कर काम नहीं कर पाएंगे, यात्रा होना सम्भव है। निजी जीवन में सुख बढ़ेगा और मन में बहुत संतोष रहेगा। दूसरे शहरों से लाभ प्राप्ति बढ़ेगी। बहिन या भाइयों से निकट सम्पर्क बढ़ेगा परन्तु माता का स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा।


मीन: आज दिन भाग्यशाली है परंतु किसी अत्यंत महत्वपूर्ण विषय पर निर्णय नहीं करें, इसे आगे के लिए टाल दें। काम-काज में छोटी-मोटी बाधाएं बनी रहेंगी परंतु फिर भी आप बकाया काम को पूरा कर देंगे, कुछ नया भी करने की सोचेंगे। कार्य-प्रणाली में थोड़ा बहुत भी परिवर्तन ले आएं तो शाम तक ही अच्छा परिणाम आ जाएगा। आज धन लाभ के आसार हैं। घर में थोड़ी बहुत अशांति सी रहेगी। पिता के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है या तो उनके व्यवसाय में कुछ अच्छा होगा या उनकी पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे