हरियाणा में एक माह में तीसरा ब्लास्ट

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 07 जून 2016, 12:11 PM (IST)

फतेहाबाद। हरियाणा के फतेहाबाद में भुना रोड पर एक बस में मंगलवार को ब्लास्ट हुआ है। इसमें करीब 15 लोग घायल हो गए है। धमाके के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई है। आशंका जताई जा रही है कि कहीं यह किसी आतंकी हरकत की रिहर्सल तो नहीं है। हालांकि, किसी के गंभीर घायल होने की खबर नहीं आ रही है। ब्लास्ट की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया जा रहा है।  एडीजीपी (लॉ ऐंड ऑर्डर) ने बताया कि खेतों में इस्तेमाल होने वाले पोटाश और एक शख्स की बॉटल में रखे पत्थर के टुकड़ों की वजह से ब्लास्ट हुआ। हादसे के वक्त प्राइवेट बस में करीब 50 लोग सवार थे। आपको बता दें कि हरियाणा में पहले भी 2 बम धमाके हो चुके हैं, जिनकी जांच एनआईए कर रही है। इससे पहले सोनीपत से चंडीगढ़ आ रही बस में और पानीपत के पास रेलवे बोगी में धमाका हुआ था। महीने भर में यह तीसरा धमाका है।