AAP की जीत पर प्रियंका ने कहा-दिल्ली में जवाब दूंगी, दिग्विजय बोले- धर्म के नाम पर बांटने वालों का हो गया सफाया

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 12 फ़रवरी 2020, 12:33 PM (IST)

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद कई सवाल उठने लगे हैं। लेकिन शीर्ष नेतृत्व अभी जवाब देने का तैयार नहीं हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज आजमगढ़ जाने के लिए वाराणसी पहुंची थीं। वहां लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से बाहर निकलते वक्त प्रियंका गांधी वाड्रा से जब दिल्ली में हार का सवाल किया तो उन्होंने दो टूक जवाब देते हुए कहा कि दिल्ली में बात करेंगे कहते हुए आगे बढ़ गई।

वहीं कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि अमित शाह ने कहा था कि इतनी जोर से बटन दबाएं कि शाहीन बाग तक उसका करंट पहुंच जाए। कांग्रेस नेता ने कहा कि यह बहुत अच्छा संकेत है कि जिन लोगों ने धर्म के नाम पर लोगों को बांटने की बात की, उन लोगों का ही सफाया हो गया। आपको बताते जाए कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को 62 और भाजपा को 8 सीटें मिली हैं। वहीं कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे