Delhi Assembly Election : करारी हार के बाद ऐसा बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 11 फ़रवरी 2020, 5:46 PM (IST)

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे लगभग वैसे ही हैं, जो 8 फरवरी को मतदान खत्म होने के बाद एग्जिट पोल में दिखाए गए थे। तब भाजपा को 48 सीटें मिलने का दावा करने वाले प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने आज अपनी हार स्वीकार कर ली। उन्होंंने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी (आप) की प्रचंड जीत पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बधाई दी।

उन्होंने कहा कि हम हार की समीक्षा करेंगे। हम नफरत की राजनीति नहीं करते, सबका साथ-सबका विकास ही हमारा मंत्र है। हम नहीं चाहेंगे कि 60 दिन तक लोगों का रास्ता रुक जाए। वैसे हमारा मत प्रतिशत 32 से बढक़र 38 फीसदी हो गया है।

हमने काफी मेहनत की। दिल्ली ने सोच समझकर जनादेश दिया होगा। हमें उम्मीद है कि अब आरोप-प्रत्यारोप कम होगा और काम ज्यादा होगा। हमने विकास की राजनीति की न कि घृणा की। हम शाहीन बाग में सडक़ अवरूद्ध करने के खिलाफ हैं जैसा कि हम पहले थे।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

कांग्रेस का वोट प्रतिशत आधा हो चुका है। अगर बहुत मेहनत की जाए लेकिन परिणाम अनुरूप न आए तो निराशा होती है लेकिन इन्हीं परिस्थियों में आगे बढऩे का नाम बीजेपी है। कार्यकर्ताओं को भी हमारी तरह विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है। हमने ट्रेंड देखा है कि दिल्ली में नए युग की शुरुआत हो रही है। यहां सिर्फ दो दलों की टक्कर होती है। यहां से कांग्रेस लगभग लुप्तप्राय हो गई। जनता का जनादेश सर माथे रखते हुए मैं अरविंद केजरीवाल जी को बधाई देता हूं। मुझे उम्मीद है कि वे दिल्ली की आकांक्षाओं के अनुरूप काम करेंगे।