Delhi Election Result : कांग्रेस अल्पसंख्यक बहुल सीटों पर पीछे

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 11 फ़रवरी 2020, 09:21 AM (IST)

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा में आठ फरवरी को हुए मतदान की सोमवार को हो रही मतगणना के शुरुआती रुझान में कांग्रेस अल्पसंख्यक बहुल सीटों पर पीछे चल रही है। ओखला सीट पर कांग्रेस के परवेज हाशमी सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार से पीछे चल रहे हैं।
वहीं गांधीनगर सीट से अरविंदर सिंह लवली और सीलमपुर सीट पर चौधरी मतीन अहमद पीछे चल रहे हैं। हालांकि हारून यूसुफ बल्लीमारन सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं।

कांग्रेस उम्मीदवार आप से बहुत पीछे चल रहे हैं। नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) विरोधी प्रदर्शन के केंद्र ओखला में मतदाताओं की पहली पसंद आप है। शुरुआती रुझानों में आप 57 सीटों पर, भाजपा 13 सीटों पर और कांग्रेस 0 सीट पर आगे चल रही थी।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे