'मलंग' ने 'शिकारा' को पहले दिन पछाड़ा

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 08 फ़रवरी 2020, 6:34 PM (IST)

मुंबई। मोहित सूरी की मल्टीस्टारर फिल्म 'मलंग' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 'शिकारा' को पछाड़ दिया है। पहले दिन 'मलंग' ने जहां 6.71 करोड़ का व्यापार किया, वहीं 'शिकारा' ने मात्र 1.20 करोड़ रुपये का व्यापार किया। व्यापार विश्लेषक तरण आदर्श ने ट्वीट किया, "हैशटैगमलंग पहले दिन आगे रहा।"

'मलंग' में आदित्य रॉय कपूर, अनिल कपूर, कुणाल खेमू और दिशा पटानी जैसे कलाकार हैं। वहीं 'शिकारा' में आदिल खान और सादिया मुख्य भूमिका में हैं और सहकलाकारों के तौर पर वास्तविक पलायन में बचे लोगों को लिया गया है।

हालांकि दोनों बॉलीवुड फिल्मों को इस सप्ताह हॉलीवुड की फिल्म 'बर्डस ऑफ प्रे' से प्रतिस्पर्धा मिल रही है। सुपरहीरो एक्शन थ्रिलर फिल्म डीसी कॉमिक्स के किरदारों पर आधारित है। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे