दिखा नागिन-2 का प्रोमो, पहला सीजन खत्म

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 06 जून 2016, 6:45 PM (IST)

टीआरपी के मामले में कलर्स चैनल पर हाल ही में समाप्त हुए सीरियल ‘नागिन’ का कोई मुकाबला नहीं कर पाया। इस सीरियल की कामयाबी को देखते हुए अब चैनल ने इसके दूसरे भाग की तैयारियाँ शुरू कर दी हैं। रविवार को खत्म हुए इस सीरियल के साथ इसके दूसरे भाग का प्रोमो दिखाया गया। जिसे देखकर साफ है कि शिवन्या एक बार फिर शो में दिखाई देंगी। लेकिन इस बार वह शिवन्या बनकर नहीं बल्कि शिवन्या-रितिक की बेटी के किरदार में नजर आएंगी। इतना ही नहीं शो में इच्छाधारी नागिन का किरदार निभा चुकीं अदा खान की भी वापसी होगी। इस शो का प्रसारण चार महीने बाद यानी अक्टूबर से शुरू होगा।