CAA के खिलाफ संसद परिसर में प्रदर्शन, सोनिया गांधी समेत कई विपक्षी नेताओं ने जताया विरोध

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 31 जनवरी 2020, 10:25 AM (IST)

नई दिल्ली।संसद परिसर में आज विपक्ष के नेताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने सीएए के खिलाफ प्रदर्शन किया। गांधी प्रतिमा के सामने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी, अहमद पटेल और अन्य विपक्षी नेताओं ने खड़े होकर अपना विरोध जताया। विपक्ष के कई नेता ‘संविधान बचाओ’ के पोस्टर के साथ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। विपक्ष की ओर से सरकार को नागरिकता संशोधन एक्ट के मसले पर घेरा गया है। आपको बताते जाए कि आज से बजट सत्र शुरू होने जा रहा है। इस प्रदर्शन से अनुमान लगाया जा सकता है कि बजट सत्र कैसा होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे