मुंबई। रविवार को 71वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर महानायक अमिताभ बच्चन ने कहा कि श्रवण बाधित बच्चों के साथ राष्ट्रगान गाने का मौका पाकर वह सम्मानित हैं। बिग बी ने रविवार को ट्विटर पर एक वीडियो क्लिप को पोस्ट किया जिसमें उन्हें सांकेतिक भाषा में 'जन गण मन' गाते देखा जा सकता है।
उन्होंने लिखा, "मेरा गर्व, मेरा देश, मेरा गणतंत्र दिवस..दिव्यांग बच्चों के साथ राष्ट्रगान-इनमें से कुछ सुन नहीं सकते और कुछ बोल नहीं सकते हैं..उनके साथ आकर मैं खुद को सम्मानित महसूस कर रहा हूं।"
बिग बी ने इसके साथ ही अपनी तस्वीरों का एक कोलाज भी साझा किया है जिसमें उनके जैकेट का रंग तिंरगे के तीन रंगों के समान है।
बॉलीवुड में उनके काम की बात करें तो फिलहाल उनकी झोली में कई सारे फिल्म हैं। इस साल वह 'ब्रह्मास्त्र', 'चेहरे' और 'गुलाबो सिताबो' में नजर आएंगे। (आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे