आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 26 जनवरी 2020, 08:24 AM (IST)

मेष: समय लाभ का बना हुआ है। सोचे हुए काम निर्धारित समय में पूरे हो जाएंगे। जिन परिवारजनों से मदद के लिए आप कोशिश कर रहे हैं, वे सहमत हो सकते हैं। यदि आप नौकरी करते हैं तो आपका दिन अच्छा जा सकता है। नये संबंध आपको लाभ देंगे। सगाई संबंध के लिए आप पहल कर सकते हैं। आगे बढक़र बात चलायें तो लाभ मिलेगा। दैनिक लाभ अच्छी मात्रा में होगा और जहां से उम्मीद नहीं थी, वहां से भी आपको लाभ प्राप्ति हो सकती है। संतान को लेकर जो समस्याएं चल रही थीं, आज उनमें कमी आने की सम्भावना है। यात्रा से लाभ हो सकता है परन्तु पश्चिम दिशा में यात्रा ना करें। संतान को लेकर चल रही योजना में आंशिक संशोधन करने की आवश्यकता है।



वृषभ: कामकाज में गति बढ़ जाएगी, बाहर का सहयोग भी मिलने लग जाएगा। आर्थिक सुविधा बढ़ेगी। कामकाज की शैली में साधारण सा परिवर्तन आपको लाभ दे सकता है। कुछ नया करके दिखाना ही पड़ेगा वरना गति नहीं आएगी। भूमि भवन के मामलों में किसी निर्णय पर नहीं पहुंच पा रहे हैं, अभी और समय लगेगा। ऋण के पुनर्भुगतान में सुविधा मिलेगी, एक तरफ से आया हुआ पैसा दूसरी तरफ जाएगा। आपको साझा भाव से काम करने की बहुत अधिक आवश्यकता है। सबको साथ लेकर चलने में ही आपको लाभ है। घर-परिवार में सहज संबंध बनाये रखें। हारी-बीमारी में अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। किसी कार्य विशेष से यात्रा करेंगे तो काम सम्पन्न हो जाएगा।



मिथुुन:
आर्थिक दृष्टि से दिन ठीक जाने वाला है परन्तु आपके मुख्य कामकाज में रुकावट बनी रहेगी। आप जितना श्रम करेंगे, उसका पूरा लाभ नहीं मिल पाएगा। आपके विरोधी कुछ न कुछ ऐसा करते रहेंगे जिससे आपको परेशानी हो। जबानी बहस में पडऩे की आवश्यकता नहीं है। माता के लिए आज का दिन ठीक है, उनकी मदद से घर की किसी समस्या को हल कर सकते हैं। पिता के लिए दिन और भी ज्यादा अच्छा है और उन्हें व्यवसाय में लाभ होगा। यदि आप नौकरी करते हैं तो जैसा आप चाहेंगे वैसा ही होगा। किसी खास निर्णय प्रक्रिया में आपको महत्व दिया जाएगा और आपके सोचे हुए ढंग से काम हो जाएगा। ऋण प्रबंध के लिए कोशिश कर सकते हैं, अभी आपको लगातार धन की आवश्यकता पड़ेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

कर्क: घर परिवार में कोई मंगल कार्य हो सकता है। कई लोगों से मिलना सम्भव है। सार्वजनिक स्थान पर किसी वार्ता को सावधानीपूर्वक करें, अनादर होने की सम्भावना है। आज दिन भर मन में बेचैनी बनी रहेगी। आपकी किसी अवज्ञा की बात से आप परेशान रहेंगे, पूजा पाठ में भी मन नहीं लगेगा। साझेदारों के साथ बातचीत में सावधानी बरतें, आपके साथ चीटिंग होने के आसार हैं। खान-पान में बहुत अधिक सावधानी बरतें। तनाव के कारण ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। किसी विशेष बात के कारण आपका सम्मान बढ़ सकता है, जिसके कारण आप अन्य समस्याओं को भूले हुए रहेंगे। पिता के लिए आज का दिन अच्छा है, उन्हें लाभ होगा।



सिंह:
किसी काम को करने की जिद में आप अपना सारा ध्यान एकाग्र कर लेंगे। आज संतान का सहयोग पूरी तरह नहीं मिल पाएगा परन्तु उनका समर्थन बना रहेगा। भागीदारी के मामलों में समय अच्छा है। जीवन साथी के साथ भी संबंध मधुर रहेंगे और उन्हें कोई लाभ हो सकता है। कार्य क्षेत्र में कई काम एक साथ करने की प्रवृत्ति छोड़ दें, इससे नुकसान है, कोई काम बीच में ही छूट सकता है। आर्थिक लाभ के लिए किए जा रहे प्रयास में थोड़ी सी अड़चन रहेगी, ऋण प्राप्ति भी आसान नहीं है। कुछ लोगों के सहयोग की आवश्यकता आपको पड़ेगी इसलिए संबंध मधुर रखें। यात्रा का विचार बिलकुल त्याग दें।



कन्या
: समय सुधार पर है। कोई सोची हुए सफलता मिल सकती है। किसी नये स्रोत से नया समाचार भी मिल सकता है। घर परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। इच्छित व्यक्ति से बहुत सहयोग मिलेगा। संतान को लेकर थोड़ी बहुत चिंता रहेगी परन्तु उनका काम आगे बढ़ेगा। स्थानीय यात्राएं करनी पड़ सकती हैं और उनसे लाभ भी होगा। वाहन संबंधी सावधानी बरतें। थोड़ी सी कोशिश से अधिक सुविधाएं भी मिल सकती हैं। आज धर्म-कर्म में मन कम लगेगा परन्तु मनोरंजन पर ज्यादा ध्यान देंगे। निजी रिश्ते और भी प्रगाढ़ होंगे। मन की कोई इच्छा पूरी हो सकती है। पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करें।

यह भी पढ़े : कछुआ से लाए घर में ढेर सारी सुख और समृद्धि





तुला:
आर्थिक दृष्टि से समय अच्छा है, परन्तु लाभ कमाने के लिए अनुचित तरीकों का प्रयोग नहीं करें। कम लाभ में ज्यादा सुख मिलेगा। आज बहुत अधिक श्रम करना पड़ेगा, बकाया काम को सुलटाने के लिए नये ढंग से कोशिशें करनी पड़ेंगी। कुछ लोग साथ छोड़ देंगे, कुछ लोग मदद करेंगे। आज संतान की तरफ से विशेष सहयोग मिलेगा, उनको किसी न किसी मामले में लाभ भी होगा। आर्थिक दबाव थोड़ा कम हो जाएगा क्योंकि कोई एक प्रमुख काम बन जाएगा। घरेलू कलह से दूर रहें, यात्रा लाभदायक है परन्तु पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करें। आज खान-पान को लेकर ज्यादा सावधानी बरतें, अनियमितता के कारण वात विकार हो सकते हैं। भागदौड़ बनी रहेगी।



वृश्चिक: यात्रा का बिलकुल त्याग कर दें। घर में सुख सुविधाएं बढ़ेंगी। विलासिता की कोई वस्तु खरीद कर ला सकते हैं। सरकारी लोगों से काम बनाने के लिए आप कोई अप्रिय तरीका भी अपना सकते हैं। आप सावधानी बरतें और पराई समस्याओं में हाथ नहीं डालें। घर में थोड़ी बहुत असहमति का भाव रहेगा। आर्थिक दबाव बहुत रहेगा परन्तु कोई न कोई प्रबंध हो जाएगा। किसी एक मामले में साहस भरे निर्णय की आवश्यकता है, आपको ले लेना चाहिए। शत्रुओं से मध्यम रुख अपनाएं और समझौते जैसी कोई बात भी चला सकते हैं।


धनु: अर्थ लाभ के लिए आपकी नीति ठीक है, आपको इससे लाभ होगा। नये लोगों से सहयोग मिलेगा। जिस व्यक्ति से आप उम्मीद भी नहीं कर रहे हैं, वह सामने आएगा। खर्चे बहुत हैं, अनुचित खर्चे भी करने पड़ेंगे। षडय़ंत्रकारियों से सावधान रहें, आपके विरुद्ध कुछ न कुछ कहते ही रहेंगे। प्रेम संबंध के मामले में आपको निष्क्रिय नहीं रहना चाहिए, लापरवाही बरती तो नुकसान हो सकता है। बहिन, भाइयों से किसी विशेष सहयोग की कामना नहीं करें, वे बीच का रुख अपनाएंगे। भागीदारी के मामले में सही सूचनाएं प्राप्त करना जरूरी है। यात्रा लाभ दे सकती है परन्तु पश्चिम दिशा में दिशाशूल है।

यह भी पढ़े : इन बातों का रखें ध्यान, भरे रहेंगे धन के भंडार





मकर: समय तेजी से निकला जा रहा है और आप कुछ कर नहीं पा रहे हैं। आप दिन भर इसी उधेड़बुन में लगे रहेंगे और अपने लाभ-हानि का विश्लेषण करेंगे। यह समय आपकी सार्वजनिक प्रतिष्ठा और घर में भी सम्मान बढऩे का योग है। यद्यपि सभी लोग पूरी तरह सहमत नहीं होंगे परन्तु आपका प्रभाव बढऩे से कोई भी नहीं रोक पाएगा। आज एक नई चिंता सवार होगी और आपके किसी खास काम में अड़चन आ जाएगी, जिससे सहयोग मिलना था वह परेशानी में आ जाएगा। एक तरफ दवाइयों का खर्चा बढ़ेगा तो दूसरी तरफ दावत में भाग लेने का अवसर भी मिलेगा।



कुंभ: समय लाभ का बना है। आप जितना सोच पा रहे हैं, उससे अधिक लाभ मिलेगा और सम्मान बढ़ेगा। किसी बहुत प्रिय व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। किसी षडय़ंत्र की पहचान आप कर पाएंगे और कार्यवाही भी करेंगे। भागीदारी के मामलों में विशेष गति आएगी और काम का विस्तार होगा। भागदौड़ की परिस्थितियां बनेंगी और यात्रा का दबाव भी रहेगा। माता-पिता की तरफ से चिंता रहेगी और दवाई का खर्चा भी बढ़ेगा। आपके दैनिक लाभ में बढ़ोत्तरी होगी। यात्रा लाभदायक हो सकती है परन्तु पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करें।


मीन
: आज यात्रा का विचार त्याग दें। दोपहर बाद यात्रा कर सकते हैं परन्तु पश्चिम दिशा में नहीं करें। किसी ऐसे स्रोत से लाभ होगा, जिसके बारे में आपने सोचा ही नहीं होगा। किसी विशेष काम में एक अड़चन आएगी परन्तु किसी सिफारिश के कारण आपका काम सम्पन्न हो जाएगा। लाभ की मात्रा बढ़ेगी। जीवन साथी के नाम से चल रहे काम में लाभ होगा। भागीदारी में कोई अच्छा अनुभव हो सकता है। शत्रु परास्त होंगे या आप उनके विरुद्ध कोई कदम उठा लेंगे। ऋण के पुनर्भुगातन में कोई बाहरी मदद मिल सकती है। पूजा पाठ में मन कम लगेगा।

यह भी पढ़े : हनुमानजी व शनिदेव के बीच क्या है रिश्ता