Republic Day : 7 हस्तियों को पद्म विभूषण, 16 को पद्म भूषण और 118 को पद्मश्री, यहां देखें नाम

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 25 जनवरी 2020, 10:51 PM (IST)

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस के एक दिन पहले सरकार ने वर्ष 2020 के लिए पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया है। पद्म विभूषण पुरस्कार कुल 7 लोगों को दिया जाएगा, जबकि 16 हस्तियों को पद्म भूषण और 118 लोगों को पद्मश्री देने का ऐलान किया है।

रिपोर्टस के अनुसार पद्म विभूषण सम्मान पाने वालों में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज, जॉर्ज फर्नांडीस, अरुण जेटली, पेजावरा मठ के महंत श्री विश्वेशा का नाम शामिल हैं, जिन्हे मरणोपरांत सम्मान दिया गया है। वहीं पद्म विभूषण पाने वालों में एमसी मैरी कॉम, सर अनिरुद्ध जुगनाथ, छन्नूलाल मिश्रा का नाम सामने आया है।

इनको मिलेगा पद्मभूषण अलंकरण: मनोज दास, बालकृष्ण दोषी, एससी जमीर, अनिल प्रकाश जोशी, जगदीश सेठ, पीवी सिंधु, वेणु श्रीनिवासन, मुमताज अली, सेरिंग नंडोल, मुजफ्फर हुसैन बेग, अजय चक्रवर्ती, आनंद महिंद्रा, कृष्णाम्मल जगन्नाथन, मनोहर पर्रिकर, सैयद मुआजेम अली (मरणोपरांत), नीलकंठ रामकृष्ण माधव मेनन (मरणोपरांत) को पद्मभूषण अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा।

पद्मश्री अलंकरण से सम्मानित होंगी ये 118 हस्तियांगुरु शशधर आचार्य, डॉ. योगी एरोन, जय प्रकाश अग्रवाल, जगदीश लाल आहूजा, काजी मासूम अख्तर, ग्लोरिया एरीरा, खान जहीरखान बख्तियारखान, डॉ. पद्मावती बंदोपाध्याय, डॉ. सुषोवन बनर्जी, डॉ. दिगंबर बेहरा, डॉ. दमयंती बेसरा, पवार पोपटराव भागूजी, हिम्मता राम भांभू, संजीव बाखचंदानी, गफूरभाई एम. बिलाखिया, बॉब ब्लैकमैन, इंदिरा पी. पी. बोरा, मदन सिंह चौहान, उषा चूमर, लील बहादुर चेत्री, ललिता और सरोजा चिदंबरम (संयुक्त रूप से), डॉ. वजिरा चित्रसेन, डॉ. पुरुषोत्तम दाधीच, उत्सव चरण दास, प्रो. इंद्र दासनायके (मरणोपरांत), एच. एम. देसाई, मनोहर देवदास, ओइनम बेमबेम देवी, लिया डिस्किन, एम. पी. गणेश, डॉ. बैंगलोर गंगाधर, डॉ. रमन गंगाखेडकर, बैरी गार्डिनर, चेवांग मोटुप गोबा, भरत गोयनका, यदला गोपालराव, मित्राभानु गोटिया, तुलसी गौडा, सुजॉय के. गुहा, हरेकला हजबा, इनामुल हक, मधु मंसूरी हसमुख, अब्दुल जब्बार (मरणोपरांत), बिमल कुमार जैन, मीनाक्षी जैन, ​​नेमनाथ जैन, शांति जैन, सुधीर जैन, बेनीचंद्र जमातिया, के. वी. संपत कुमार और विदुषी जयलक्ष्मी के. एस. (संयुक्त रूप से), करण जौहर, डॉ. लीला जोशी, सरिता जोशी, सी. कमलोवा, डॉ. रवि कन्नन आर., एकता कपूर, यज्दी नौशीरवान करंजिया, नारायण जे. जोशी करयाल, डॉ. नरिंदर नाथ खन्ना, नवीन खन्ना, एस.पी. कोठारी, वी. के. मुनुसामी कृष्णपक्ष, एम. के. कुंजोल, मनमोहन महापात्रा (मरणोपरांत), उस्ताद अनवर खान मंगनियार, कट्टंगल सुब्रमण्यम मणिलाल, मुन्ना मास्टर, अभिराज राजेंद्र मिश्रा, बिनापानी मोहंती, डॉ. अरुणोदय मोंडल, डॉ. पृथ्वींद्र मुखर्जी, सत्यनारायण मुनदूर, मणिलाल नाग, एन. चंद्रशेखरन नायर, डॉ. टेट्सु नाकामुरा (मरणोपरांत), शिव दत्त निर्मोही, पु ललिबक्थंग पचुअउ, मुजिक्कल पंकजाक्षी, डॉ. प्रशांत कुमार पट्टनायक, जोगेंद्र नाथ फुकन, रहिबई सोमा पोपेरे, योगेश प्रवीण, जीतू राय, तरुणदीप राय, एस. रामकृष्णन, रानी रामपाल, कंगना रनौत, दलवई चलपति राव, शाहबुद्दीन राठौड़, कल्याण सिंह रावत, चिंताला वेंकट रेड्डी, डॉ. शांति रॉय, राधमोहन और साबरमती (संयुक्त रूप से), बटाकृष्ण साहू, ट्रिनिटी साइओ, अदनान सामी, विजय संकेश्वर,डॉ. कुशाल कोंवर सरमा, सईद महबूब शाह कादरी उर्फ ​​सईदभाई, मोहम्मद शरीफ, श्याम सुंदर शर्मा, डॉ. गुरदीप सिंह, रामजी सिंह, वशिष्ठ नारायण सिंह (मरणोपरांत), दया प्रकाश सिन्हा, डॉ. सैंड्रा देसा सूजा, विजयसारथी श्रीभाष्यम, काले शबी महबूब और शेख महबूब सुबानी (संयुक्त रूप से), प्रदीप थलप्पिल, जावेद अहमद टाक, येशे दोरजी थोंग्ची, रॉबर्ट थुरमन, अगुस इंद्र उदयन, हरीश चंद्र वर्मा, सुंदरम वर्मा, डॉ. रोमेश टेकचंद वाधवानी, सुरेश वाडकर, प्रेम वत्स को पद्मश्री अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे