Delhi Election: भाजपा ने कहा, शाहीन बाग में हो रही है देश को टुकड़े-टुकड़े करने की साजिश

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 25 जनवरी 2020, 1:33 PM (IST)

नई दिल्ली। भाजपा ने आज एक वीडियो शेयर करते हुए पूछा है कि अगर ये वीडियो एंटी नेशनल नहीं है तो क्या है? आपको बताते जाए कि CAA के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच एक बेहद आपत्तिजनक वीडियो सामने आया है। भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है-दोस्तों शाहीन बाग की असलियत देखें। वीडियो में दिखाया असम को इंडिया से काट कर अलग करना हमारी जिम्मेदारी है। भाजपा प्रवक्ता पात्रा आज प्रदेश भाजपा कार्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए यह बात कही।

वीडियो के कंटेट को बताते हुए संबित पात्रा ने बताया कि इसमें एक शख्स कह रहा है कि इतना मवाद (मलबा) डालो पटरी पर की इंडिया की फौज असम जा ना सके। सारे गैर मुसलमानों को मुसलमानों की शर्तों पर आना ही होगा। संबित पात्रा ने आगे कहा है कि अगर ये देश का विरोध नहीं है तो क्या है।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

इस वीडियो को दिल्ली के शाहीन बाग में चल रहे प्रदर्शन से जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि यह असम को भारत से अलग करने की साजिश की जा रही है। शाहीन बाग नहीं दिशाहीन बाग और तौहीन बाग है। यहां गैर मुस्लिमों के लिए कोई जगह नहीं है। यहां पर मीडिया पर हमला किया जा रहा है। संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस और अरविंद केजरीवाल ने भारत के टुकडे-टुकडे करने वाले गैंग का समर्थन करते हैं।