मेलबर्न। भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा गुरुवार को आस्ट्रेलियन ओपन से
बाहर हो गई हैं। सानिया को महिला युगल के पहले राउंड के मैच के दौरान
पिंडली में चोट लगी और वह मैच के बीच में से बाहर हो गईं। सानिया और उनकी
यूक्रेन की जोड़ीदार नादिया किचेनोक चीन की जोड़ी जिनयुन हान और लिन झू के
सामने दूसरे सेट में 0-1 से पीछे चल रही थी तभी सानिया को चोट लगी। यह
जोड़ी पहला सेट 2-6 से हार गई थी।
अभ्यास के दौरान ही सानिया को चोट
लग गई थी लेकिन वह मैच में पट्टी बांध कर गई थीं। 33 मिनट तक चले इस मैच
के दौरान सानिया कभी भी सहज नहीं दिखीं।
इसी चोट के कारण सानिया ने
इससे पहले मिश्रित युगल वर्ग से भी नाम वापस ले लिया था जहां उन्हें भारत
के ही रोहन बोपन्ना के साथ खेलना था।
सानिया और नादिया की जोड़ी ने
पिछले सप्ताह ही होबार्ट इंटरनेशनल के महिला युगल वर्ग का खिताब अपने नाम
किया था। सानिया इस टूर्नामेंट में चोट और बच्चे के जन्म के बाद उतरी थीं।
(आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे