मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन और सैफ अली खान की फिल्म 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर' का बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई जारी है। बॉलीवुड खबरों की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने दूसरे वीकेंड में शानदार कमाई करने के बाद मंगलवार को भी धमाकेदार कलेक्शन किया है, जिसके चलते 200 करोड़ के और करीब पहुंच गई है।
बता दें कि मंगलवार को फिल्म ने 7.72 करोड़, सोमवार को 8.17 करोड़ कलेक्शन किया है, जिसके साथ तानाजी का 12 दिनों का कलेक्शन अब 183.34 करोड़ हो गया है। अब यह फिल्म 200 करोड़ क्लब में शामिल होने का इंतजार है, जो तीसरे वीकेंड तक आराम से मिल जाएगा। गोलमाल अगेन के बाद अजय देवगन की यह दूसरी 200 करोड़ की फिल्म होगी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
12 दिनों में 183.34 करोड़ की कमाई
बता दें कि
10 जनवरी को 3800 से अधिक स्क्रींस पर देशभर में रिलीज़ हुई अजय देवगन की
फिल्म तानाजी' को 15.10 करोड़ की धमाकेदार ओपनिंग मिली थी, जो उम्मीद से भी
अधिक थी। पहले शनिवार को फ़िल्म ने 20.57 करोड़ बटोरे और रविवार को 26.26
करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं तानाजी ने पहले हफ़्ते में 118.91 करोड़ का
कलेक्शन किया।
ये भी पढ़ें - शाहरूख खान ने बताई ‘किंग आॅफ रोमांस’ बनने की पूरी कहानी
दूसरे शुक्रवार को फ़िल्म ने 10.06 करोड़, शनिवार
को 16.36 करोड़ और रविवार को 22.12 करोड़ जमा किए। दूसरे वीकेंड में तानाजी
ने 48.54 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था।
ये भी पढ़ें - विदेशी गायिका ने किया शाहरूख के बारे में यह खुलासा