आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 21 जनवरी 2020, 07:59 AM (IST)

मेष: आज भाग्यशाली दिन है। आज आपकी व्यावसायिक कुशलता देखने को मिलेगी। ऐसे लोगों से मिलना होगा जिनसे आपने सोचा भी नहीं होगा। किसी नये व्यक्ति से आगे चलकर लाभ मिलेगा। आज शासन में बैठे लोग आपकी मदद कर सकते है। बड़ी कम्पनियों में भी कोई काम निकालना हो तो आप बात कर सकते हैं। किसी नये काम की शुरुआत आज न करें। संतान पर आधारित योजना को आगे बढ़ा सकते हैं। धन निवेश में भी कोई परेशानी नहीं है। आज यात्रा प्रवास से लाभ होगा, कारोबार बढ़ेगा परन्तु पूर्व दिशा में यात्रा नहीं करें। भाग्य के सहारे बड़े लोगों की कृपा मिलेगी। गृहस्थ जीवन में शांति रहेगी।




वृषभ: आर्थिक लाभ के लिए किए जा रहे प्रयास थोड़ा-थोड़ा रंग लाएंगे। खर्चों को रोक पाना सम्भव नहीं होगा, इसके लिए कोई विशेष योजना बनानी होगी। आज जितने अधिक व्यक्ति आपसे मिलेंगे उतना ही अधिक आपका उत्साह बढ़ेगा। आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। घर या व्यवसाय संबंधी सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। विरोधियों से बचकर रहें वे आपको नीचा दिखाने का प्रयास करेंगे। आर्थिक लाभ सीमित मात्रा में रहेगा और वह एक चिंता का विषय रहेगा। यात्रा बिलकुल नहीं करें। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, सर्दी का असर रहेगा। घर में सामंजस्य के लिए आप अपने स्वभाव पर नियंत्रण रखें।




मिथुुन: आज सुबह से ही आपका मन प्रसन्न रहेगा, कोई रुका हुआ काम बनता नजर आएगा। बाहर से अतिरिक्त सहायता मिल जाएगी। दैनिक आय में बढ़ोतरी होगी। अचानक लाभ के नये रास्ते खुलेंगे। संतान के लिए शुभ समय चल रहा है वे कुछ नया सोच सकते हैंं। भाग्य आपके साथ है। जिस चीज में हाथ डालेंगे, सफलता मिलेगी। इस समय नाम आगे बढ़ेगा और नये वर्ग में आपकी पूछ होगी। हर यात्रा को व्यावसायिक रूप देंगे। लम्बी यात्रा करें परन्तु पूर्व दिशा में नहीं। भागीदारी के मामलों से मन में प्रसन्नता रहेगी। नये लोग मिलना चाहेंगे।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

कर्क: किसी खास काम को करने में असमंजस रहेगा। आज बहुत कोशिश करने के बाद भी अपेक्षित सफलता नहीं मिलेगी, कोई न कोई बाधा या अड़चन रहेगी। सभी लोगों का सहयोग नहीं मिल पाएगा। इस समय घर और बाहर में समन्वय बैठाना बहुत जरूरी है। व्यवसाय में आपके विरोधी लोग कुछ न कुछ हरकत करते रहेंगे परन्तु आपको चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, शनिदेव की आप पर कृपा है। नये विवाह संबंध के मामले में सावधानी बरतें, आज का दिन अच्छा नहीं है। साधारण भाग-दौड़ आप कर सकते हैं परन्तु पूर्व दिशा में यात्रा नहीं करें। संतान से नाराजगी किसी कारण से बनी रहेगी।


सिंह: आज का दिन अचानक लाभप्रद बना है, हर काम उसी ढंग से होगा जैसा कि आप चाहते हैं। आपके प्रयास सफल होना शुरु हो जाएंगे। जिसको भी कोई काम बताएंगे वह कर लेगा। कोई बहुत ही नजदीकी व्यक्ति आपके विरोध में लगा हुआ है परन्तु आपको नुकसान पहुंचाने की स्थिति में नहीं है। आज एक तरफ तो आर्थिक लाभ बढ़ेगा, दूसरी तरफ से साझा भाव से काम करने के लाभ नजर आएंगे। माता के स्वास्थ्य संबंध चिंता रहेगी, यद्यपि उनका सम्मान बढ़ेगा। पिता के मन में चल रही बातों को लेकर आप थोड़ा सा चिंतित रहेंगे। यदि नौकरी करते हैं तो बॉस का रुख समझ नहीं पाएंगे। यात्रा लाभकारी है परन्तु पूर्व दिशा में यात्रा नहीं करें।



कन्या: चौथा चंद्रमा है अत: यात्राओं से बचें। संतान की अवज्ञा से थोड़ा परेशान सा रहेंगे। आप उनकी मदद करना चाहते हैं परन्तु उन्हें इनकी समझ नहीं है। वाहन सुविधा बढ़ेगी, स्थानीय भाग-दौड़ से लाभ भी होगा। कलाओं और विज्ञान संबंधी कोई लाभ हो सकता है। खर्चा प्रतिदिन बढ़ रहा है। इस समय आपका प्रभाव तेजी से बढ़ेगा और जिस ढंग से चाहेंंगे, उसी ढंग से कामकाज होगा। अधिक लोगों में परिचय जाएगा उसका लाभ भी मिलेगा। घर कुटुम्ब में कुछ अच्छी बातें हो सकती हैं। आपकी भूमिका के कारण सम्मान बढ़ेगा।

यह भी पढ़े : घर के कई वास्तु दोष दूर करती है तुलसी


तुला: आज का दिन बहुत भाग-दौड़ का है। काम को नियंत्रण में लाने में ही बहुत जोर आएगा। बैठने से लाभ नहीं होगा और दौड़ भाग में ज्यादा समय लगेगा। पूर्व दिशा में यात्रा नहीं करें। भागीदारी के मामलों में थोड़ा सा असमंजस की स्थिति रहेगी परन्तु शाम तक सब बातें ठीक हो जाएंगी। आर्थिक लाभ आपके अनुमान से अधिक रहेगा। किसी मामले में स्वभाव का दोष उभरकर सामने आएगे और किसी की नाराजगी सहनी पड़ सकती है। आपकी संतान और आपके सहयोगी बहुत अधिक मदद करने वाले हैं। किसी खास काम को सम्पन्न कर पाएंगे। स्वास्थ्य थोड़ा नरम रहेगा।



वृश्चिक: दिन विशेष लाभ का बना है। सभी काम आपके सोचे हुए ढंग से होंगे। सुबह से ही आप अत्यधिक व्यस्त रहेंगे और बकाया कामों को निपटाने में लगे रहेंगे। यह लोकप्रियता का समय है और अपनी योग्यता को भुनाने के लिए कुछ खास करेंगे। आर्थिक दबाव लगातार बना रहेगा। आप जितना श्रम कर रहे हैं वह थोड़े दिन बाद असर दिखाएगा। इस समय मंगल शक्तिशाली हैं। आज भी कोई साहसपूर्ण निर्णय लेकर आप आगे काम में जुट जाएंगे। वाहन सुविधा बढ़ेगी, सम्मान बढ़ेगा, नये लोग मिलेंगे और दैनिक आय बढ़ेगी। यात्रा लाभदायक हो सकती है परन्तु पूर्व दिशा में यात्रा नहीं करें। प्रभावशाली लोगों से काम बना पाएंगे।


धनु: समय महत्व का बना हुआ है। आप अचानक कुछ ऐसा काम हाथ में ले लेंगे जो लाभदायक होगा। धन के निवेश की योजना में भी परिवर्तन लाएंगे। किसी ऐसे काम में भी रुचि लेंगे जिसका कला या विज्ञान से संबंध हो। आपकी सलाह किसी व्यक्ति के लिए बहुत शुभ फल देगी। निरर्थक खर्चे को रोकने का प्रयास करें। जो भी कार्य आप कर रहे हैं, उसके आर्थिक पक्ष का विशेष ध्यान रखें। भागीदारी के मामले में सफलता मिलेगी, साझा भाव से किए गए कामों में सफलता मिलेगी। धार्मिक कार्यों में भी खर्चा होगा। रुके हुए धन को निकालने में थोड़ी परेशानी होगी। मजबूरी हो तो यात्रा अवश्य करें परन्तु पूर्व दिशा में न करें।

यह भी पढ़े : कछुआ से लाए घर में ढेर सारी सुख और समृद्धि




मकर: आज खर्चे का दिन है। जितना लाभ नहीं है, उतना खर्चा होगा परन्तु सबकुछ नियंत्रण में रहेगा। किसी को भेंट या उपहार देने की सोच सकते हैं। पारिवारिक संबंध सुधरेंगे, कुटुम्ब के अन्य लोग आपको मान्यता देंगे। भूमि-भवन से संबंधित मामलों में थोड़ी सी गति आएगी फिर भी काम अटके ही रहेंगे। लेन-देन के मामलों में थोड़ी सफाई बरतें, कहीं से निराशा भी हाथ लग सकती है। लाभ कमाने के लिए सही मार्ग पर ही चलें, आपको आलोचना सुननी पड़ सकती है। किसी गलत काम में भी खर्चा हो जाने का अंदेशा है। संतान की तरफ से थोड़ी सी निराशा ही रहेगी, आप जिस ढंग से चाहते हैं, वैसी प्रगति नहीं आ रही है।



कुंभ: समय विशेष लाभ का बना है। काम-काज में जटिलता बढ़ रही है परन्तु आप सभी काम संभाल लेंगे। किसी नये स्रोत से होने लाभ होने की चर्चा चल सकती है, बात आगे बढ़ाने में ही फायदा है। जीवन साथी के लिए शानदार समय है और लाभ के संकेत हैं। साझा भाव से काम करने में थोड़ी बहुत परेशानियां रहेंगी परन्तु हानि कुछ भी नहीं है। व्यावसायिक शत्रु गुप्त रूप से कार्य करेंगे परन्तु उन्हें नुकसान ही होगा। यात्रा लाभदायक हो सकती है परन्तु पूर्वी दिशा में यात्रा नहीं करें। भाइयों और बहनों से शुभ समाचार मिल सकता है, माता की तरफ से पीड़ा रहेगी। खान-पान में सुधार आएगा।



मीन: समय लाभ का बना हुआ है। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ के रास्ते खुलेंगे। कुछ लोगों के बारे में आपकी धारणाएं बदलेंगी। नौकरी या व्यवसाय में दक्षता का परिचय देंगे। वरिष्ठ लोगों की कृपा मिलेगी। बाधाओं को पार कर लेंगे। कामकाज में रुकावटें हटेंगी यद्यपि सफलता का प्रतिशत बहुत अधिक नहीं रहेगा। धार्मिक विश्वास में थोड़ा सा परिवर्तन दिख रहा है। आपके विरोधी लोग परेशान रहेंगे, परन्तु आपको किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं होगा। संतान के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सी चिंता बनी रहेगी। माता और पिता के लिए यह अच्छा समय है, उन्हें लाभ होगा। आज पूर्वी दिशा में यात्रा नहीं करें।

यह भी पढ़े : कुंडली का ये भाव बताता है आप ‘अमीर’ है या ‘गरीब’