हम गांधी की हत्या दुबारा नहीं होने देंगे: यशवंत सिन्हा

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 19 जनवरी 2020, 10:22 PM (IST)

उदयपुर। देहात जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. संजीव राजपुरोहित ने बताया कि आज शाम गांधी शांतियात्रा लेकर उदयपुर पहुंचे। पूर्व केंद्रीय वित्तमंत्री यशवंत सिन्हा ने शहर के बुद्धिजीवियों को केंद्र सरकार द्वारा लाये गए NRC और CAA का विरोध करते हुए कहा कि यह देश अम्बेडकरजी के बनाये हुए संविधान पर चलेगा। कोई भी सरकार इस देश की एकता और अखंडता को तोड़ने का प्रयास करेगी तो उसका गांधीवादी तरीके से विरोध किया जाएगा।

गांधी शांतियात्रा 9 जनवरी से मुम्बई से शुरू हुई। शांतियात्रा बारडोली, पोरबंदर, राजकोट, और साबरमती होते हुए राजस्थान के उदयपुर, कोटा, जयपुर होते हुए उत्तर प्रदेश के लिए रवाना होकर राजघाट पर पहला पड़ाव होगा। इस यात्रा को शरद पंवार द्वारा झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा का आयोजन राष्ट्र मंच, फ्रेंड्स ऑफ डेमोक्रेसी और शेतकरी जागर मंच द्वारा किया जा रहा है। यात्रा का मुख्य मकसद NRC, और CAA का विरोध करते हुए देश मेें अमन और शांति का वातावरण का निर्माण हो।

सोमवार को अहमदाबाद में 18 जनवरी को गांधी शांतियात्रा के सभी यात्रियों ने सरकार का विरोध करते हए धारा 144 का उल्लंघन किया। आज पूर्व केंद्रीय वित्तमंत्री यशवंत सिन्हा ने स्थानीय लोगों से बात करते हुए यह ऐलान किया कि हम सरकार को कोई भी कागज नहीं दिखाएंगे। इसी के साथ- साथ सभी ने यह का कि हम गांधी की हत्या दुबारा नहीं होने देंगे। संविधान को बचाएंगे। देश का बटवारा नहीं होने देंगे। और हम सब एक है और एक रहेंगे।

अंत में गांधी शांतियात्रा के निमंत्रक प्रशांत गावंडे ने कविता वचन करते हुए सभी को आह्वान कर कहा की हम सरकार को कोई भी कागज नहीं दिखाएंगे। इसी क्रम ने सोमवार की दोपहर 2 बजे RMV सभागार में जाहिर सभा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष लालसिंह झाला, पूर्व मंत्री मांगीलाल गरासिया,देहात जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मथुरेश नागदा, महामंत्री कमल चौधरी, पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, पूर्व वाइस चांसलर प्रोफेसर मधुसूदन शर्मा, सुरेश श्रीमाली, प्रदेश कांग्रेस सचिव पंकज शर्मा, रियाज हुसैन, पूर्व पार्षद राजेश सिंघवी, केके शर्मा, पूर्व पार्षद मोहम्मद अय्यूब, गौरी शंकर नागदा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे