कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने अश्वनी चोपड़ा के निधन पर दुख प्रकट किया

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 18 जनवरी 2020, 5:50 PM (IST)

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने पूर्व संसद मेंबर और पंजाब केसरी, नई दिल्ली के मुख्य संपादक अश्वनी कुमार (मिन्ना) चोपड़ा के देहांत पर दुख प्रकट किया है। चोपड़ा 63 वर्ष के थे जो एक लम्बी बीमारी के उपरांत चल बसे।
एक शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने सीनियर पत्रकार द्वारा निभाई गईं शानदार सेवाओं को याद करते हुए कहा कि उन्होंने प्रेस की आज़ादी के लिए सक्रिय भूमिका अदा की। उन्होंने कहा कि अश्वनी कुमार के चले जाने से पत्रकारिता के क्षेत्र में सूनापन पैदा हो गया जिसे दूर करना बहुत मुश्किल है।
अश्वनी मिन्ना को बुद्धिमान राजनीतिज्ञ और प्रसिद्ध पत्रकार बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व संसद मैंबर अपने अखबार के कॉलमों के द्वारा पंजाब के सर्वपक्षीय विकास और समाज के सभी वर्गों की भलाई के मसलों को लगातार उठाते रहे और पत्रकारिता के नैतिक मूल्यों को कायम रखा। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के साथ हैं।
इसी दौरान मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने अश्वनी कुमार मिन्ना के देहांत पर दुख ज़ाहिर करते परिवार के साथ हमदर्द जताई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे