भाजपा के पूर्व सांसद और वरिष्ठ पत्रकार अश्विनी कुमार चोपड़ा का निधन, राजनाथ सिंह ने ये कहा

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 18 जनवरी 2020, 3:18 PM (IST)

चंडीगढ़। वरिष्ठ पत्रकार और भाजपा के पूर्व सांसद अश्विनी कुमार चोपड़ा का लंबी बीमारी के बाद आज निधन हो गया। वे कैंसर से पीड़ित थे। 63 वर्षीय अश्विनी चोपड़ा पत्रकारिता जगत की जानी-मानी हस्ती थे। पूर्व सांसद अश्विनी कुमार चोपड़ा ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में शनिवार को आखिरी सांस ली। कैंसर की बीमारी से पीड़ित अश्विनी कुमार को 6 जनवरी 2020 को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए लिखा है कि पूर्व सांसद अश्विनी कुमार चोपड़ा के निधन से मुझे अत्यंत दुख पहुंचा है। वह एक निर्भीक पत्रकार थे जो बड़ी बेबाकी से विभिन्न मुद्दों पर राष्ट्रहित और समाज हित में अपनी बात रखते थे। उनके योगदान के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।'

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

आपको बताते जाए कि 2014 में बीजेपी के टिकट से चुनावी मैदान में उतरे अश्विनी कुमार ने करनाल से दो बार कांग्रेस के सांसद रहे अरविंद कुमार को 3 लाख 60 हजार मतों के भारी अंतर से शिकस्त दी थी।