आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 17 जनवरी 2020, 08:08 AM (IST)

मेष: आज का दिन भाग्यशाली रहेगा। कोई सोचा हुआ महत्वपूर्ण काम बन जाएगा, आगे के लिए योजना बनाएंगे। मित्रों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। किसी एक समस्या को लेकर जो दुविधा चल रही थी, वह दूर हो जाएगी। घर के वातावरण में सुधार आने के अवसर बढ़ रहे हैं। शाम तक कई बातें ठीक हो जाएंगी। यदि नौकरी करते हैं तो परिस्थितियों में सुधार आने की संभावना है। आर्थिक परिस्थितियों को सुधारने के लिए जो काम कर रहे हैं, उसके कारण तेजी से सुधार आएगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। जो काम करेंगे, उससे प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान के लिए समय शुभ है।


वृषभ:
कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे। व्यवसाय के संबंध में कोई नई वार्ता चल सकती है। आपके बारे में लोगों की राय सुधरेगी। आप अपने तर्कों से लोगों से सहमति करा लेंगे। व्यावसायिक प्रतिद्वंद्वियों पर आप हावी रहेंगे। कोई आपको धोखा देने की कोशिश करेगा परंतु उसकी चल नहीं पाएगी। खर्चा अनुपात से ज्यादा होगा बल्कि बढ़ ही जाएगा। आर्थिक लाभ के लिए किए जा रहे प्रयास सफल होंगे। आपके बारे में लोगों की राय बदलेगी। आज कुछ ऐसा करेंगे जिसके कारण आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान की तरफ से थोड़ी चिंता बनी रहेगी।

मिथुुन: व्यवसाय के सिलसिले में की गई यात्रा लाभ दे सकती है। अन्य कोई यात्रा भी सफल रहेगी परंतु वाहन की गति ठीक रखें। साझेदारी के काम में अच्छा लाभ हो सकता है। लोगों का सहयोग लेकर काम करें तो यह सफलता का समय चल रहा है। प्रेम प्रसंग में थोड़ी बहुत समस्या आ सकती है। आरोपों का सामना करने के लिए तैयार रहें। आर्थिक लाभ की मात्रा बढ़ रही है। आज कोई अच्छा अवसर मिल सकता है जब आप अपनी योग्यता को काम में ले। मित्रों का भारी सहयोग मिलेगा। किसी नए क्षेत्र में काम करने की इच्छा हो तो अनुकूल समय है। आज कोई छोटा निर्णय ले सकते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

कर्क: आज स्थानीय दौड़-भाग अधिक होगी। दूर की यात्रा ठीक नहीं है। संतान की गतिविधियों से आप निश्चित नहीं रह पाएंगे। संतानों में आपस में तालमेल की कमी रहेगी। यदि नौकरी करते हैं तो समय सुधार पर है। आप अपनी प्रतिष्ठा बनाए रखने में सफल रहेंगे। कोई नया काम दिया जाए तो उसे आप स्वीकार कर लें। सहयोगियों के साथ कोई विवाद की परिस्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं। आपको ऐसे किसी भी विवाद में नहीं पडऩा है अन्यथा नुकसान होगा। ऋण के लेन-देन को लेकर समस्या हो सकती है परंतु हानि नहीं होगी। घरेलू कलह से बचकर रहें।


सिंह: आज दिनभर स्वभाव में तेजी बनी रहेगी। सोचा हुआ काम समय न होने के कारण आप बेचैन रहेंगे। बनते हुए काम में और भी देरी होगी। संतान को सौंपे हुए काम समय पर पूरे हो जाएंगे, परिणाम भी अच्छा आएगा। किसी महत्वपूर्ण काम के लिए आप निर्णय नहीं ले पा रहे हैं, आप अपना मन बना सकते हैं। आज भरपूर ऊर्जा रहेगी और काम के घंटे भी बहुत अधिक रहेंगे। आज का काम आज ही समाप्त करने की धुन में रहेंगे। भाग्य भी आपका साथ देगा। साथी के साथ अच्छा तालमेल रहेगा। परिवार के साथ थोड़ा ज्यादा समय बिताने का अवसर मिलेगा।


कन्या: आज समय लाभ का बना है। आर्थिक लाभ का अवसर अधिक मिलेगा। ऋण के भुगतान का दबाव बना रहेगा परंतु आप अपना काम ढंग से कर पाएंगे। कार्यक्षेत्र में बहुत प्रतिष्ठा बढ़ेगी क्योंकि सब-कुछ आपके हिसाब से ही होगा। संतान से दूरी बनी रहेगी। संतान के किसी काम में विघ्न रहेगा, जिसे आप मित्रों की मदद से ही पूरा कर पाएंगे। आपको थोड़ा बहुत संयम बरतना होगा। आपकी सुख-सुविधा बढ़ेगी, घर में सुविधा के सामान की खरीद-फरोख्त होगी। किसी उपहार की कामना कर सकते हैं।

यह भी पढ़े : व्यापार में सफलता के अचूक उपाय


तुला: किसी खास बात को लेकर मन का भ्रम दूर हो जाएगा। आप किसी के बारे में कुछ ज्यादा ही सोच रहे हैं, समय बीतने के साथ ग्रहचाल भी बदल जाएगी। आज भाग्यशाली दिन है और बुध ग्रह आपको कुछ नई चीज देना चाहते हैं। ईश्वर की कृपा को विनम्रता से स्वीकार कर लें। संतान के लिए दिन बहुत ही शुभ है, उन्हें कोई अच्छा लाभ हो सकता है। किसी अच्छे लाभ की संभावना है। आज लाभ के लिए किसी अनुचित साधन का सहारा ना लें, वह कष्ट दे सकता है। कुटुंब के मामले में आप कम ही बोले क्योंकि आपकी बात हल्की पड़ सकती है।


वृश्चिक: आज खर्चों से परेशान रहेंगे, खर्चा बहुत अधिक होगा। बारहवें शनि चैन से नहीं बैठने देंंगे और ना ही काम को रोकेंगे। आज किसी भी कारण से आपकी पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी, लाभ की मात्रा भी धीरे-धीरे बढ़ेगी। शाम का समय अच्छा जाएगा। किसी भोज व समारोह में हिस्सा लेंगे परंतु वहां खर्चा आपका ही होगा। वाहन सुविधा बढ़ेगी। सुख-साधनों में बढ़ोत्तरी होगी। घर में साज-सज्जा की वस्तुओं पर खर्चा बढ़ेगा। घर के अंदर एक-दो बातों को लेकर असहमति चलती रहेगी। आज सार्वजनिक रूप से प्रशंसा मिलेगी, कार्य का निष्पादन अधिक मात्रा में होगा।


धनु: आज मन में अपार उत्साह रहेगा। आज प्रात: से ही ऊर्जावान बने रहेंगे और किसी भी काम को स्वीकार कर लेंगे। आज कई नए लोग आपसे मिलना चाहते हैं, इससे आपका प्रभाव क्षेत्र बढ़ेगा। खर्चों को आप रोक नहीं पा रहे हैं परंतु दैनिक आय अधिक होगी। शत्रु पर आप हावी रहेंगे। किसी खास काम को अच्छी योजना बनाकर लागू करेंगे तो सफलता का प्रतिशत बढ़ जाएगा। आप किसी अच्छे सलाहकार से मदद लें जिससे कि सही स्थिति सामने आ जाए। पारिवारिक मामलों में तालमेल बैठाने की कोशिश करेंगे। परिस्थितियां आपके काबू में आ सकती हैं।

यह भी पढ़े : इस मंदिर में लक्ष्मी माता के आठ रूप




मकर: मन में बहुत सी चिंताएं बनी रहेंगी। अधूरे काम की चिंता अधिक रहेगी। जितना भाग-दौड़ आप कर रहे हैं, उसका अनुकूल परिणाम नहीं आ पा रहा है। आपका व्यक्तिगत प्रभाव अधिक बढ़ रहा है परंतु संगठन के काम में कमी आ रही है। भाग-दौड़ के काम में पूरी सफलता नहीं मिलेगी, उल्टा परेशानी बढऩे के संकेत हैं। साथी के स्वास्थ्य संबंधी चिंता बनी रहेगी, माता की तरफ से भी चिंता बनी रहेगी। अपने साथी सहयोगियों से असहमति हो सकती है। समूह में लिए गए निर्णय को आप आज के लिए स्थगित कर दें। किसी अचानक उपलब्धि की संभावना है परंतु वह आर्थिक लाभ में होगा।



कुंभ: काम-काज को बहुत सोच-समझकर करें, चंद्रमा ठीक नहीं हैं और कोई गलती करा सकते हैं। आप अपने सहयोगियों में अपनी बात को स्पष्ट रूप से नहीं कह पाएंगे। नौकरी करते हैं तो दिन अच्छा जाएगा। काम-काज की गति को लेकर मन में भ्रम सा बना रहेगा। किसी की मदद आपके लिए सार्थक हो सकती है। प्रेम संबंध में गति आ सकती है। साझेदारी के काम में बात आगे बढ़ेगी, हो सकता है कोई नया कार्य बनने की स्थिति में आ जाएं। राहु इस समय मित्र नक्षत्र में हैं और कुछ खास उपलब्धि करा सकते हैं। घर-परिवार में परिस्थितियां अच्छी नहीं रहेंगी। विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे।



मीन: काम-काज में आज सामान्य अड़चनें बनी रहेंगी। किसी खास घटना को लेकर मन में ऊंच-नीच रहेगी परंतु अपनी स्थिति को नहीं समझ पाएंगे। एक तरफ तो प्रशंसा मिलेगी दूसरी तरफ आरोप लगेंगे। साझेदारी के काम में लाभ होगा, लोगों के सहयोग से काम आगे बढ़ेगा। धर्म-कर्म के काम में मन अधिक लगेगा। घर-परिवार में आपकी स्थिति अच्छी रहेगी और आपके लिए हुए निर्णय स्वीकार कर लिए जाएंगे। शत्रु पर आज आप भारी पड़ेंगे। व्यवसाय में लाभ में रहेंगे और नौकरी में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा का कार्यक्रम स्थगित कर दें क्योंकि यात्रा में कष्ट हो सकता है।

यह भी पढ़े : वास्तु : इस रंग की कुर्सी पर बैठें, नहीं आएगी धन की कमी