नेहरू ने गोवा की परवाह नहीं की,आखिर क्यों, यहां पढ़ें

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 15 जनवरी 2020, 06:14 AM (IST)

पणजी । गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने मंगलवार को भारतीय सेना जागरूकता कार्यक्रम में कहा कि भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने गोवा की परवाह नहीं की और पुर्तगालियों से अजादी मिलने में 14 साल की देरी हुई। सावंत ने कहा, "मेरा मानना है कि तत्कालीन प्रधानमंत्री नेहरू इस बात के लिए जिम्मेदार थे कि देश की स्वतंत्रता के 14 साल बाद गोवा को आजादी मिली। अगर उनकी राजनीतिक इच्छाशक्ति होती व वास्तव में गोवा के लोगों की परवाह होती तो वह गोवा को पुर्तगाली शासन से जल्दी मुक्त करवा लेते।"

मुख्यमंत्री ने कहा, 1947 को भूल जाएं, उन्हें (नेहरू को) कम से कम 1950 में हमारे (गोवा) बारे में सोचना चाहिए था। हमें पुर्तगाली शासन को क्यों ज्यादा बर्दाश्त करना पड़ा।"

गोवा को पुर्तगाली औपनिवेशिक शासन के 451 वर्षों के बाद सशस्त्र बलों द्वारा 1961 में मुक्त कराया गया।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे