कोहरे और ठंड से दिल्ली आ रही 15 ट्रेनें डेढ़ से लेकर 6 घंटे तक लेट, यहां देखें कौनसी ट्रेन

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 14 जनवरी 2020, 09:28 AM (IST)

नई दिल्ली। कोहरे और ठंड ने दिल्ली आने वाली 15 ट्रेनों की रफ्तार आज धीमी कर दी है। ये ट्रेनें 1 घंटे 30 मिनट से लेकर 6 घंटे की देरी से दिल्ली पहुंच रही हैं। मालदा-नई दिल्ली फरक्का एक्सप्रेस आज सबसे ज्यादा 6 घंटे की देरी से दिल्ली पहुंच रही है।

कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस 4 घंटे, पुरी-नई दिल्ली पुरुषोतम एक्सप्रेस 3 तीन घंटे 30 मिनट, दरभंगा-नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति 2 घंटे 30 मिनट, बरौनी-नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस 3 घंटे 15 मिनट, आजमगढ़-नई दिल्ली कैफियत एक्सप्रेस 4 घंटे 45 मिनट, चेन्नई-नई दिल्ली जी टी एक्सप्रेस 5 घंटे 20 मिनट, डिब्रूगढ़-लालगढ़ अवध असम एक्सप्रेस 1 घंटे 30 मिनट, नई दिल्ली- जलपाईगुड़ी उदयपुर एक्सप्रेस 3 तीन घंटे 30 मिनट लेट चल रही है।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

इसी तरह राजगीर-नई दिल्ली श्रमजीवी एक्सप्रेस 2 घंटे 30 मिनट और रक्सौल-आनन्द विहार सद्भावना एक्सप्रेस 1 घंटे 30 मिनट की देरी से दिल्ली पहुंच रही हैं।
(आईएएनएस)