नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून (CAA), राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (NRC) और यूनिवर्सिटी में हुई हिंसा पर पर्लियामेंट एनेक्सी में विपक्ष की बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक से तृणमूल कांग्रेस (TMC), बहुजन समाज पार्टी (BSP), डीएमके और सपा ने भी किनारा कर लिया है। आपको बताते जाए कि यह बैठक सोनिया गांधी के नेतृत्व में हो रही है।
इस बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, एनसीपी प्रमुख शरद पवार, राहुल गांधी, पूर्व एके एंटनी, गुलाबनबी आजाद, अहमद पटेल, लोकदल के अजीत सिंह, सीताराम येचुरी आदि नेता मौजूद हैं।
आपको बताते जाए कि बसपा प्रमुख मायातवी राजस्थान में बसपा विधायकों को कांग्रेस में शामिल करने से नाराज है। वहीं आम आदमी पार्टी दिल्ली में हो रहे विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखकर यह निर्णय लिया है। क्योंकि वहां पर वह कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लडेंगे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सीएए के
खिलाफ प्रदर्शनों और अर्थव्यवस्था की स्थिति को लेकर केन्द्र सरकार निशाना
साधा और कहा था कि जेएनयू, जामिया मिल्लिया इस्लामिया और कुछ अन्य जगहों पर
युवाओं और छात्रों पर हमले की घटनाओं की जांच के लिए विशेषाधिकार आयोग का
गठन किया जाए।
इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा
था कि कांग्रेस और अन्य दल देश में भ्रम फैला रहे हैं। दंगे भड़काने का काम
कर रहे हैं, कांग्रेस जितना भी विरोध कर ले, पाकिस्तान से आए लोगों को हम
नागरिकता देंगे।