Makar Sankranti 2020 : मकर संक्रांति को इन चीजों से रहे दूर, वरना सालभर रहेगी पैसों की तंगी

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 12 जनवरी 2020, 4:51 PM (IST)

यह बात हम सभी जानते है कि मकर संक्रांति का पर्व सूर्य देवता को समर्पित होता है और और जब सूर्य गोचर करते हुए धनु राशि से मकर में प्रवेश करते हैं तो मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। ज्योतिषीय गणनाओं के मुताबिक इस वर्ष 15 जनवरी को मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जा रहा है।

मकर संक्रांति का पर्व हिंदुओं के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। क्योंकि इस दिन से सभी शुभ कार्यों पर लगी रोक खत्म हो जाती है। वहीं इस दिन दान-स्नान कर पुण्य की प्राप्ति होती है। ज्योतिष के मुताबिक मकर संक्रांति में कुछ कामों को करना बहुत शुभ माना गया है, वहीं कुछ कार्यों को अशुभ माना जाता है। आइए आज हम आपको बताते है उन कार्यो के बारे में जिनको मकर संक्राति दिन करना अशुभ माना जाता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

मकर संक्रांति को भूलकर भी नहीं करें ये काम

(1) मकर संक्रांति को अपनी वाणी पर संयम रखें और गुस्सा ना करें, किसी को बुरे बोल नहीं बोलें सबके साथ मधुरता का व्यवहार करें।

(2 ) भूलकर भी मकर संक्रांति को लहसुन, प्याज और मांस का सेवन नहीं करना चाहिए।

(3) मकर संक्रांति को पुण्यकाल में महिलाओं को बाल नहीं धुलना चाहिए। ना ही दांत साफ करना चाहिए।

(4) मकर संक्रांति को बिना स्नान किए भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए। मान्यता है कि इस दिन गंगा या किसी नदी में जाकर स्नान करना चाहिए।

(5) यदि सूर्य देव की कृपा पाना चाहते हैं तो संध्या काल में अन्न का सेवन न करें।

ये भी पढ़ें - इस मंदिर में लक्ष्मी माता के आठ रूप