आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 12 जनवरी 2020, 08:04 AM (IST)

मेष: समय में तेजी से सुधार हो रहा है। अचानक लाभ की स्थितियां बन रही हैं। संतान संबंधी समस्याओं में आज कमी आएगी, उन्हें कोई मददगार मिल सकता है। आपकी एक बहुत ही निजी समस्या सबको मालूम पड़ जाएगी, बाद में समाधान भी निकल आएगा। परिवार के अन्य लोगों का भी खूब सहयोग रहेगा, आप पहले से सोचा हुआ काम सम्पन्न कर लेंगे। भागदौड़ बनी रहेगी। किसी खास काम को बनाने के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। आज कोई क्रोध नहीं करें, क्योंकि मुंह से निकली कोई बात बाद में तकलीफदेह हो सकती है। बड़े धार्मिक व्यक्ति से मिलना होगा, खर्चा भी करेंगे।

वृषभ: यात्रा कष्टकारी हो सकती है। घर, परिवार में भी टिक कर काम करेंगे परन्तु माहौल अच्छा बनाने के लिए आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। व्यवसाय में परिवर्तन लाने के लिए लोगों से बार-बार सलाह, मशविरा करेंगे। नए विषय पर मन स्थिर करने की कोशिश करेंगे। कोई काम बीच में नहीं छोड़ें क्योंकि परिस्थितियां ऐसी ही बन रही हैं, इसमें नुकसान हो सकता है। घर, परिवार में वैसे खुशी का माहौल रहेगा, सुख-सुविधा बढ़ेगी, आने-जाने वाले लोग मिलते रहेंगे। किसी खुश करने वाली बात का इंतजार ही रहेगा। साथी के लिए समय लाभ का रहेगा यद्यपि वे मन ही मन परेशान रहेंगे।


मिथुुन:
व्यवसाय सम्बन्धी कोई निर्णय जल्दी ही ले डालें। अनिश्चय नुकसानदेह है। आज अचानक ही कोई लाभ प्राप्ति हो सकती है। लाभ की मात्रा भी औसत से अधिक हो सकती है। घर, परिवार के लोगों के बीच में उत्सव जैसा माहौल रहेगा। नये-नये लोग भी मिलेंगे। रुपया-पैसा कहीं उलझा हुआ रहेगा, जिससे आपको कुछ कठिनाई हो सकती है। साझेदारी के मामले में कोई अच्छा निर्णय लेंगे। छोटे-मोटे मतभेद चलते रहेंगे। कानूनी मामलों में आज सावधानी बरतें क्योंकि आपकी तरफ से कोई कानूनी गलती हो सकती है। विवाद यथावत बने रहेंगे। घर में असहमति होते हुए भी आप एक प्रमुख निर्णय पर एकमत हो जाएंगे।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

कर्क: आज का दिन अच्छा जाएगा। व्यावसायिक काम के लिए खूब भाग-दौड़ करेंगे। आर्थिक लाभ की सम्भावना है, आगे के लिए आश्वासन मिलेंगे। आज का दिन मौज, शौक या मनोरंजन के लिए है। किसी दावत में भी भाग ले सकते हैं। व्यावसायिक कामकाज में आज आप औरों से अच्छे रहेंगे। किसी अधीनस्थ कर्मचारी की गलती आपको भारी पड़ेगी। सरकारी लोगों से या अन्य कम्पनियों से बनने वाले काम आसान हो जाएंगे। हाथ में आए हुए लाभ से वंचित हो सकते हैं। आध्यात्म में मन लगेगा। आज अच्छा साहित्य पढऩे को मिल सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

सिंह: आज का दिन बहुत शानदार जाने वाला है। समय के अनुसार आपके द्वारा किया गया कोई निर्णय अच्छा परिणाम लाएगा। अविवाहित लोगों के लिए दिन अच्छा है, उनके रिश्ते की बातें चलेंगी। यदि प्रेम सम्बन्ध हैं तो भी बात आगे बढ़ेगी। अचानक खुशी का कोई कारण मिल सकता है। यात्रा लाभदायक रहेगी परन्तु मार्ग में कष्ट हो सकता है। किसी बात के लिए संतान को समझाना मुश्किल हो जाएगा। उनकी अपनी ही समस्याएं रहेंगी। आपको उदार बने रहना चाहिए। किसी नई योजना के लिए चिंतन कर सकते हैं। आवश्यक सहयोग मिल जाएगा। इसके लिए धन का आश्वासन मिल जाएगा।

कन्या:
किसी छोटे काम के लिए बड़ी यात्रा नहीं करें। घर बैठकर ही पुराने विवादों को सुलझाने की दिशा में बात चलेगी। आज स्थानीय यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। व्यवसाय में विरोधी लोगों से सहज बातचीत रहेगी। आपसी सहमति से कुछ बातें तय हो सकती हैं। लाभ का समय बना हुआ है। रुके हुए काम बनने के आसार हैं। साथी के लिए समय लाभ का है और वे अपने काम में प्रगति करेंगे। आध्यात्म में मन लगेगा और आप कोई नया काम करने की योजना बनाएंगे। शाम के बाद यात्रा का कार्यक्रम स्थगित कर दें। घर में छोटी-मोटी खटपट रहेगी, आपको दूरी बना कर रखनी चाहिए।

यह भी पढ़े : ऎसा करने से चमकेगी किस्मत




तुला: आज का दिन कुल मिलाकर अच्छा जाएगा, सोचे हुए काम बनेंगे फिर भी आज ही आज में सारे सोचे हुए काम पूरे नहीं हो पाएंगे। आय का स्तर ठीक-ठीक रहेगा। नये स्रोतों से आय के रास्ते खुलेंगे। घर में अन्दर ही अन्दर ही थोड़ा असंतोष रहेगा तो बाहर भी खास लोगों द्वारा सहयोग न मिल पाने के कारण मन में परेशानी रहेगी। जहां आप काम करते हैं वहां आपकी स्थिति सुरक्षित रहेगी। सम्मान बढ़ेगा, नया कार्य करने को दिया जा सकेगा। यदि व्यवसाय करते हैं तो कुछ सुधार नजर आएगा। नये लोग यदि आपसे बात करना चाहते हैं तो अवश्य करें। बाहरी संस्थाओं से सहयोग लेने में दिक्कत आएगी। मिर्च-मसालों का प्रयोग कम करें।

वृश्चिक: कामकाज में गति आएगी। नया-नया काम ढूंढते रहेंगे और साधन जुटाने की सोचेंगे। आर्थिक लाभ यथावत रहेगा परन्तु खर्चे बहुत ज्यादा रहेंगे। ऋण प्रबन्ध की आवश्यकता बनी रहेगी। जितना श्रम कर रहे हैं वह लाभ देने वाला है तुरंत लाभ नहीं मिलेगा। सार्वजनिक कार्यों में प्रतिष्ठा बहुत बढ़ेगी, नए मित्र बनेंगे, परिचय क्षेत्र भी बढ़ेगा। आज चंद्रमा और मंगल बलवान हैं जिसके कारण कई नए लोग आपका कहना मानेंगे। घर-परिवार के मामलों में थोड़ी बहुत सुलह सफाई की स्थिति आ सकती है। आप धीरज से काम लें, हर बात का जवाब नहीं दें। संतान की तरफ से प्रसन्नता रहेगी।

धनु: आज का दिन भाग्यशाली है। आपके सोचे हुए काम उसी ढंग से बनेंगे, जैसा आपने सोचा था। संतान पक्ष की प्रगति को लेकर सामान्य चिंता मन में रहेगी। या तो पढ़ाई-लिखाई को लेकर या व्यवसाय को लेकर। आपके भाई, बहनों को लेकर मन में बड़ा उत्साह रहेगा, वे आपका कहना मानेंगे। आय का स्तर उठेगा परन्तु अनुचित आय को स्वीकार नहीं करें। व्यक्तिगत रिश्तों में तेजी से सुधार आएगा। आप पहल करेंगे तो और भी अच्छा रहेगा। कानूनी मामलों में आपकी स्थिति यथावत रहेगी परन्तु सतर्क रहना जरूरी है। भाग्य से नया अवसर मिल सकता है।


यह भी पढ़े : वास्तु : इस रंग की कुर्सी पर बैठें, नहीं आएगी धन की कमी


मकर: भाग-दौड़ के अवसर ज्यादा हैं। यात्रा का दबाव रहेगा परन्तु यात्रा शुभ नहीं रहेगी। संतान को लेकर मन ही मन में कोई परेशानी चलती रहेगी। आपके समझाने का उन पर कोई असर नहीं होगा। लाभ की मात्रा बढ़ेगी परन्तु हर मार्ग से लाभ कमाना उचित नहीं है। जीवन साथी को स्वास्थ्य सम्बन्धी चिंता बनी रहेगी। किसी नये चिकित्सक से सलाह लेने की आवश्यकता पड़ सकती है। बाहर के शहरों से लाभ प्राप्ति के लिए आपको कोशिश बढ़ानी चाहिए। घर के लोगों का सहयोग कम मिलेगा। यदि नौकरी करते हैं तो आपकी स्थिति और सुधरेगी। जिम्मेदारी बढ़ेगी।

कुंभ: समय लाभ का बना हुआ है। सम्मान भी बढ़ेगा, नयी प्रतिष्ठा मिलेगी। आर्थिक लाभ के लिए किये जा रहे प्रयास रंग लाएंगे। नौकरी में जवाबदेही बढ़ेगी, कामकाज की जटिलता भी बढ़ेगी। आपको अपना मनोबल बनाए रखना चाहिए। कोई अप्रिय बात भी सामने आ सकती है। व्यक्तिगत रिश्तों में सुधार होगा और आपको बहुत सम्मान मिलेगा। साथी के लिए समय शानदार चल रहा है। कोई अच्छा काम बन सकता है। घर और बाहर प्रभाव में वृद्धि होगी। साझा भाव से काम करने में लाभ है। आर्थिक दृष्टि से अपने काम का मूल्यांकन अवश्य करें।

मीन: काम-काज का दबाव बहुत ज्यादा रहेगा। कहीं तो बहुत सफलता मिलेगी और कहीं काम अटक जाएगा। नौकरी करते हैं तो प्रतिष्ठा बढ़ेगी, बॉस प्रसन्न रहेंगे, व्यवसाय करते हैं तो समय अच्छा जाएगा, शाम तक भी कोई नयी उपलब्धि हो सकती है। नियम विरुद्ध कार्य नहीं करें, नहीं तो नुकसान होगा। किसी खास काम को करने में बहुत बाधाएं मौजूद रहेंगी। आर्थिक दृष्टि से समय ठीक-ठीक है, थोड़े से समय के बाद आर्थिक स्थिति सुधरेगी। घर परिवार में मान बढ़ेगा। आवश्यकता के अनुसार अर्थ प्रबंध भी हो जाएगा।

यह भी पढ़े : वास्तु : इस रंग की कुर्सी पर बैठें, नहीं आएगी धन की कमी