Chhapaak Box Office Collection: 'तानाजी' से पिछड़ी छपाक, पहले दिन की इतने करोड़ की कमाई

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 11 जनवरी 2020, 9:45 PM (IST)

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण-विक्रांत मैसी स्टारर छपाक 10 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। अब फिल्म का पहले दिन का बिजनेस भी सामने आ गया है।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर 'छपाक' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन शेयर किया है। छपाक ने पहले दिन 4.77 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। वहीं बॉलीवुड खबरों के अनुसार पहले भी छपाक के लगभग 4-5 करोड़ तक के फर्स्ट डे कलेक्शन की उम्मीद की गई थी। माना जा रहा है कि वीकेंड तक छपाक का कलेक्शन बढ़ सकता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

कम स्क्रीन्स के बावजूद भी छपाक की अच्छी कमाई

10 जनवरी को अजय देवगन की तानाजी: द अनसंग वॉरियर भी रिलीज हुई है। इसके साथ छपाक का क्लैश हुआ है। वहीं तानाजी ने पहले दिन 15 करोड़ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। अगर दोनों फिल्मों के पहले दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो अजय देवगन की तानाजी छपाक से कहीं आगे है। वहीं स्क्रीन्स के मामले में भी जहां तानाजी को 4540 स्क्रीन्स मिले, वहीं छपाक को भारत में 1700 और विदेश में 460 स्क्रीन्स मिले।



ये भी पढ़ें - बॉलीवुड में आने से पहले पेट पालने के लिए ये काम करती थी तापसी

ये भी पढ़ें - अक्षय कुमार को ट्विंकल खन्ना इस बात का देती थी ताना