स्वामी विवेकानन्द के संदेश पैदा करते हैं आत्म गौरव का भाव: अशोक गहलोत

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 11 जनवरी 2020, 9:37 PM (IST)

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विवेकानन्द जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस (12 जनवरी) पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। गहलोत ने अपने संदेश में कहा कि स्वामी विवेकानन्द युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने भारत की गौरवशाली संस्कृति एवं दर्शन का पूरी दुनिया में लोहा मनवाया। उनके संदेशों से अपनी संस्कृति और सभ्यता के प्रति आत्म गौरव एवं देशप्रेम का भाव पैदा होता है। उनसे प्रेरणा लेकर हम सकारात्मक एवं रचनात्मक पथ पर अग्रसर हो सकते हैं।


मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस अवसर पर युवाओं सहित सभी प्रदेशवासियों का आह्वान किया कि वें स्वामी विवेकानन्द के आदर्शों को आत्मसात कर देश एवं प्रदेश के उत्थान में अपना योगदान दें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे