महिला ने दांव पर लगा दी पोते की जान! कारण जान रह जाएंगे हैरान, देखें वीडियो

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 10 जनवरी 2020, 4:11 PM (IST)

आम तौर पर देखने में आता है कि इंसान जब तक जीता है वह हमेशा मोह-माया में फंसा रहता है। उसे अपने घर-परिवार और वस्तुओं से इतना लगाव हो जाता है कि वह इनसे कभी अलग नहीं होना चाहता। हालांकि यह मनुष्य का मूल स्वभाव है, लेकिन यह कभी-कभार उसके लिए काफी भारी पड़ सकता है।

इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है, जिस पर हर कोई हैरान है। दरअसल इसमें एक बुजुर्ग महिला ने पालतू बिल्ली को बचाने के लिए सात वर्षीय पोते की जान दांव पर लगा दी। महिला ने पोते के चारों ओर एक रस्सी बांध दी और उसे अपार्टमेंट की 5वीं मंजिल पर इसलिए लटका दिया ताकि वो बिल्ली को बचा सके।

बिल्ली दो फ्लोर नीचे एक छज्जे पर फंसी हुई थी। महिला बच्चे को रस्सी से बांधती है और नीचे की तरफ लटका देती है। बच्चा नीचे उतरकर बिल्ली को उठा लेता है और इसके बाद महिला उसे धीरे-धीरे ऊपर खींचने लेती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

इस दौरान नीचे खड़े लोग महिला को सावधान रहने के लिए कहते हैं। यह पूरा घटनाक्रम करीब 10 मिनट चला। कुछ लोगों ने इसे रिकॉर्ड किया और चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो पर शेयर कर दिया। कई यूजर्स इस घटना के बाद महिला की आलोचना कर रहे हैं। दूसरी ओर, महिला ने भी अपनी गलती मानते हुए कहा कि वे भविष्य में ऐसा नहीं करेगी। हालांकि वो उस समय बिल्ली के लिए चिंतित थीं और उन्होंने काफी हिम्मत करके बच्चे को उतारा था।

ये भी पढ़ें - कोमा से बाहर आते ही बोलने लगा दूसरे देश की भाषा