आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 08 जनवरी 2020, 09:15 AM (IST)

मेष: आज काम-काज को लेकर बहुत चिंता रहेगी। नए काम में भारी सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ की मात्रा बढ़ेगी। प्रशंसा का समय है। योजनाबद्ध ढंग से किए गए काम में लाभ दिखने लगेगा। नौकरी करते हैं तो बॉस प्रसन्न रहेंगे, व्यवसाय करते हैं तो औसत लाभ अच्छा होगा। खान-पान में बहुत अनियमितताएं रहेंगी अत: स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। संतान के किसी काम-काज में रूकावट बनी रहेगी। आध्यात्म में मन लगेगा और अच्छा साहित्य पढऩे को मिलेगा। प्रेम संबंध में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।


वृषभ: दिनभर अत्यंत प्रसन्न रहेंगे। पुराना काफी काम इकट्ठा हो जाएगा और उसे पूरा भी कर पाएंगे। नए अवसर मिलेंगे और उनके लाभ आगे तक मिलते रहेंगे। जीवनसाथी के लिए बहुत प्रतिष्ठा का समय है। भागीदारी के काम में लाभ होगा और नए अवसर मिलेंगे। सार्वजनिक प्रशंसा के आसार है। व्यावसायिक कुचक्रों से बचने की पूरी कोशिश करें। धर्म-कर्म में मन लगेगा। अपनी महत्वाकांक्षा को और बढ़ा लेंगे। भूमि-भवन या वाहन संबंधी सुविधा बढ़ेगी। सर्दी का प्रकोप हो सकता है अत: सावधानी बरतनी होगी।


मिथुुन: जीवनसाथी के लिए शानदार समय चल रहा है, उन्हें लाभ होगा और प्रशंसा मिलेगी। आर्थिक लाभ में काफी बढ़ोत्तरी होगी। चंद्रमा अनुकूल बने हैं और आपको बहुत सारे नए लोगों से मिलाएंगे। कोई साहस-भरा निर्णय अचानक लाभ में ले जा सकता है, उपहार मिलेंगे, गुप्त आय होगी। गरिष्ठ भोजन मिलेगा अत: सावधानी बरतें। मन में छोटा-मोटा असंतोष हो सकता है। अपनों से ही ईष्र्या रहेगी। मन पर नियंत्रण रखना अत्यंत आवश्यक है। बाहरी यात्राओं में खर्चा होगा। नजदीकी रिश्तेदारों से परेशानी रहेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

कर्क: आज यात्रा-प्रवास में कष्ट हो सकता है, वाहन संबंधी असुविधा रहेगी। आर्थिक साधन जुटाने के लिए नए प्रयास करेंगे। बहुत कोशिश करने पर ही लाभ की मात्रा बढ़ेगी। घर-कुटुुंब में समस्याएं बनी रहेंगी। संतान की तरफ से कोई नई समस्या सामने आएगी। आप उनकी समस्या का समाधान करेंगे अन्यथा मन ही मन नई कुठाएं जन्म लेंगी। यदि नौकरी करते हैं तो बॉस प्रसन्न रहेंगे और आपको कोई नया काम बता सकते हैं। यदि अविवाहित हैं और प्रेम संबंध है तो रूठना-मनाना देखने में आ सकता है। कार्यक्षेत्र में प्रभाव तेजी से बढ़ेगा। किसी काम की सार्वजनिक प्रशंसा हो सकती है।



सिंह: आज का दिन भाग्यशाली रहेगा। आपके कार्य उसी ढंग से होंगे जिस ढंग से आपने सोचा है। आर्थिक लाभ के अवसर बढ़ेंगे। महत्वपूर्ण निर्णय आज ही लेना होगा। संतान के लिए दिन शुभ है। उनके व्यवसाय में लाभ हो सकता है। साझेदारी के काम-काज में लाभ होगा। भाग्य बढ़ाने वाली कोई घटना आएगी उसका मौका छोडऩा ठीक नहीं रहेगा। किसी काम को आज बीच में ना छोड़े अन्यथा नुकसान हो सकता है। माता की तरफ से चिंता बनी रहेगी, उनके स्वास्थ्य को लेकर आप मन ही मन परेशान रहेंगे। बिजनेस पार्टनरशिप में लाभ के आसार है।


कन्या: आज प्रबल भाग्यशाली दिन है। सार्वजनिक प्रशंसा होगी और काम-काज की तारीफ होगी। व्यावसायिक लाभ में वृद्धि होगी। नए प्रस्ताव मिल सकते हैं। ऐसे लोगों से मिलना होगा जो भविष्य के लिए लाभकारी सिद्ध होंगे। घर-परिवार के लोगों के साथ भी मंत्रणा हो सकती है। आर्थिक लाभ के लिए किए जा रहे नए उपायों को समर्थन मिल जाएगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी और कोई आध्यात्मिक अनुभूति हो जाएगी। संतान के लिए आज का दिन बहुत शुभ है। शत्रु परास्त होंगे।

ये भी पढ़ें - इस मंत्र से पूजें गणेश,बन जाएंगे बिगडे काम

तुला: कारोबारी यात्रा लाभ दे सकती है। यदि नौकरी करते हैं तो लाभ होगा या लाभ के रास्ते मिलेंगे। भूमि-भवन या वाहन संबंधी सुविधा मिलेगी। घर में सुख-साधन बढ़ सकते हैं। प्रतिभा के बल पर किए जा रहे कार्य से लाभदायक स्थिति में आ जाएंगे। आज अनुमान से अधिक आर्थिक लाभ हो सकता है। किसी एक काम में रूकावट बनी रहेगी उसके अभी सुधरने के आसार नहीं है। घर-परिवार के लोगों से मिलना हो सकता है या अपने पैतृक घर जाने का मौका मिल सकता है। पारिवारिक षडय़ंत्रों से परेशान रहेंगे परंतु व्यावसायिक मित्र या भागीदार से अच्छा लाभ होगा और सामंजस्य बना रहेगा।


वृश्चिक: समय शानदार चल रहा है। आपका प्रभुत्व बढ़ेगा। लोग आपके प्रभाव में आएंगे और कई लोगों से एक साथ अपना काम निकाल लेने में सफल हो जाएंगे। आपकी सार्वजनकि प्रशंसा होगी। यात्रा में थकान और कष्ट हो सकता है परंतु लाभ होगा। ऋण का दबाव बना रहेगा। किसी बड़े काम में लाभ की कल्पना करेंगे। भाई-बहिन की तरफ से सुख मिलेगा और सहयोग बढ़ेगा। शत्रु के विरुद्ध कार्यवाही भी करेंगे और शत्रुओं को मित्र भी बनाएंगे। कोई अच्छा आध्यात्मिक अनुभव हो सकता है।



धनु: आज का दिन बहुत विशेष है जब आपके व्यक्तिगत संबंधों में बहुत शालीनता आएगी और आपका सम्मान बढ़ेगा। आज आपको आज्ञापालन अधिक मिलेगा और कार्य-निष्पादन भी बहुत अच्छा रहेगा। लाभ औसत से अधिक होगा। भागीदारी में लाभ हो सकता है। जीवनसाथी के साथ संबंध और भी सुधरेंगे। संतान की तरफ से प्रसन्न रहेंगे। घर-परिवार के लोगों के साथ मिलना-बैठना और मनोरंजन का अधिक समय मिलेगा। कोई अज्ञात चिंता मन ही मन सताएगी जिसके निवारण के लिए आप अपने से वरिष्ठ लोगों की शरण में जाएंगे। भाग्य आपके साथ है इसलिए समाधान भी मिलेगा।

ये भी पढ़ें - पर्स में पैसा नहीं टिकता तो करें ये सरल उपाय





मकर: आज यात्रा का योग प्रबल है और लाभ के साथ कोई बड़ा खर्चा होगा। आर्थिक लाभ बढ़ाने के उद्देश्य से आप तिकड़म भरे उपाय अपनाएंगे और सफल हो जाएंगे। आपके काम-काज की थोड़ी बहुत आलोचना हो सकती है परंतु आप उसकी परवाह नहीं करेंगे। व्यवसाय में थोड़ा सा नीतियों में परिवर्तन करने की सोच सकते हैं। आपजैसा चाहेंगे वैसा हो जाएगा। भागीदारी के मामलों में थोड़ी बहुत परेशानी रहेगी और आपसी सहमति नहीं हो पाएगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्य संबंधी समस्या रहेगी। संतान से भी थोड़ा बहुत मतभेद रह सकता है।



कुंभ: समय लाभ का बना हुआ है। संतान के लिए बहुत शक्तिशाली समय बना है और उनके सोचे हुए काम पूरे हो जाएंगे। पढ़ाई-लिखाई या व्यवसाय दोनों में सफलता मिलेगी। आपके सहयोगी भी आज बहुत अच्छा कार्य करके देंगे, मन प्रसन्न रहेगा। यदि नौकरी करते हैं तो आपकी स्थिति सुधरेगी। प्रतिष्ठा भी बढ़ेेगी। प्रेम संबंधों में स्थिति यथावत बनी रहेगी। आज जीवनसाथी के लिए शानदार समय है और उन्हें व्यावसायिक लाभ होगा। आध्यात्म में मन लगेगा और बुजुर्गों का आशीर्वाद मिल सकता है। शत्रु परास्त होंगे।


मीन: आज का दिन तो भाग्यशाली है परंतु व्यर्थ के खर्चे अधिक होंगे। आप चाहकर भी अनावश्यक खर्चों को रोक नहीं पाएंगे। सुख-सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होगी, वाहन सुख मिलेगा। घरेलु उपकरणों पर खर्चा करेंगे। आर्थिक लाभ इतना नहीं होगा जितनी सार्वजनिक रूप से प्रशंसा होगी। भाग्य बढऩे के नए-नए अवसर मिलेंगे। गलत लोगों को रोकने के लिए आप उन्ही की नीति पर काम करेंगे और शत्रु को परास्त करेंगे। आज आपका कार्य-कौशल निखर कर सामने आएगा। जीवनसाथी मन ही मन नाराज से रहेंगे परंतु कोई उपाय नहीं रहेगा। पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

ये भी पढ़ें - घर के कई वास्तु दोष दूर करती है तुलसी