कमलदीप सिंह ने पंजाब राज्य सहकारी कृषि विकास बैंक के चेयरमैन का पद संभाला

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 07 जनवरी 2020, 9:10 PM (IST)

चंडीगढ़। कमलदीप सिंह ने मंगलवार को यहां खेल और युवक सेवाएं और एन.आर.आई. मामलों बारे मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी, स्वपास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री स. बलबीर सिंह सिद्धू, वन एवं वन्य जीव, सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक मंत्री स. साधु सिंह धर्मसोत, डॉ. राज कुमार वेरका, संसद मैंबर आनन्दपुर साहिब मनीष तिवारी, संसद मेंबर खडूर साहिब जसबीर सिंह गिल और संसद मैंबर फतेहगढ़ साहिब डॉ. अमर सिंह की मौजूदगी में पंजाब राज्य सहकारी कृषि विकास बैंक के चेयरमैन के तौर पर पद संभाल लिया।

राणा गुरमीत सिंह सोढी ने इस मौके पर नव नियुक्त चेयरमैन को मुबारकबाद देते हुए उम्मीद ज़ाहिर की कि कमलदीप सिंह यह यकीनी बनाएंगे कि पंजाब राज्य सहकारी कृषि विकास बैंक राज्य के कृषि क्षेत्र को मज़बूत करने के उद्देश्य से नए प्रयास शुरु करेगा, जो कि सहकारी क्षेत्र की रीढ़ की हड्डी है।


कमलदीप सिंह ने अपने संबोधन के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह उनको सौंपी गई जि़म्मेदारी को तनदेही से निभाएंगे और किसान भाईचारे की बेहतरी के लिए विशेष प्रयास करेंगे।

इस मौके पर इन्दरबीर सिंह बुलारिया और अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग (दोनों विधायक और सलाहकार मुख्यमंत्री), विधायक कपूरथला और पूर्व मंत्री राणा गुरजीत सिंह, विधायक अमृतसर (उत्तरी) सुनील दत्ती, विधायक जलालाबाद रमिन्दर सिंह आवला, विधायक बल्लूआना नत्थू राम, पूर्व संसद मैंबर और पंजाब राज्य तकनीकी शिक्षा बोर्ड और औद्योगिक प्रशिक्षण बोर्ड के चेयरमैन मोहिंद्र सिंह केपी, पूर्व विधायक और पंजाब जल स्रोत प्रबंधन और विकास निगम लिम. के चेयरमैन जगबीर सिंह बराड़, अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड के चेयरमैन रमन बहल, पंजाब एग्री एक्सपोर्ट कोर्पोरेशन के चेयरमैन रवीन्दर पाल सिंह पाली, पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डिवल्पमेंट बोर्ड के चेयरमैन पवन दीवान, हाऊसफेड के चेयरमैन सुखवंत सिंह बराड़, पूर्व मंत्री जगमोहन सिंह कंग, जि़ला योजना बोर्ड फतेहगढ़ के चेयरमैन हरिन्दर सिंह भांमरी, जि़ला योजना बोर्ड अमृतसर के चेयरमैन सुखजिन्दर राज सिंह लाली मजीठिया, पूर्व विधायक मंगत राय बांसल, काऊंसलर पटियाला हरविन्दर सिंह निप्पी, पी.पी.एस.सी. के पूर्व मैंबर अजैब सिंह, डी.सी.सी. रोपड़ के पूर्व प्रधान अमरजीत सिंह सैनी, ओ.बी.सी. सैल पंजाब के चेयरमैन गुरिन्दर पाल सिंह बिल्ला, दिलजीत सिंह गिलजिय़ां, कस्तूरी लाल मिंटू, पंजाब राज्य सहकारी कृषि विकास बैंक के एम.डी. चरनदेव सिंह मान और डीजीएम जगदीप घई और अन्य आदरणीय भी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे