इंडिया-ए के न्यूजीलैंड दौरे से पहले पृथ्वी की चोट चिंता

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 04 जनवरी 2020, 12:34 PM (IST)

मुंबई। मुंबई के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ शुक्रवार को कर्नाटक के खिलाफ खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी मैच में फील्डिंग के दौरान अपना बायां कंधा चोटिल कर बैठे। इससे पृथ्वी के इंडिया-ए के साथ न्यूजीलैंड जाने पर संदेह के बादल मंडारने लगे हैं। पृथ्वी ओवरथ्रो को रोकने के प्रयास में अपना बायां कंधा चोटिल कर बैठे और मैदान से बाहर चले गए।

दिन का खेल खत्म होने के बाद मुंबई के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, "वह अब ठीक लग रहे हैं। मैदान पर उन्हें देखकर ठीक नहीं लग रहा था लेकिन अब वह अच्छा महसूस कर रहे हैं। बाद में मुझे फिजियो से पता चला कि क्या हुआ।" (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे