उत्तर प्रदेश : बालू खनन का रास्ता रोकने पर युवक को गोली मारी

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 03 जनवरी 2020, 2:56 PM (IST)

बांदा। उत्तर प्रदेश में बांदा जिले की देहात कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार देर रात बालू खनन का रास्ता रोकने पर कथित रूप से एक युवक को गोली मार दी गई, जिससे वह घायल हो गया। नगर पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) आलोक मिश्रा ने शुक्रवार को बताया कि गुरुवार रात करीब साढ़े नौ बजे देहात कोतवाली क्षेत्र के चटगन (पचुल्ला) गांव में अवैध बालू खनन का खेतों से रास्ता रोकने पर गोलीबारी होने की सूचना मिली थी।

गोलीबारी में चटगन गांव निवासी युवक प्रमोद यादव (24) के दाहिने हाथ में गोली लगने से वह घायल हुआ है। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया है। उन्होंने बताया, घायल युवक के परिजनों ने देहात कोतवाली में दर्ज प्राथमिकी में बालू भरे ट्रैक्टरों को खेत से निकालने से मना करने पर जान से मारने की नीयत से गोली मारने का आरोप लगाया है।

घायल युवक के चाचा वीरू यादव ने बताया, छेहरांव गांव के कुछ लोग केन नदी से अवैध रूप से बालू खनन कर फसल खड़े खेतों से ट्रैक्टर निकालते हैं। खेतों से रास्ता बंद करने पर गोली मारी गई है। वीरू ने बताया कि गोलीबारी के समय वह भी अपने भतीजे प्रमोद के साथ खेत में मौजूद थे, लेकिन गहरी खाई में कूदने से वह बच गए हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे