अमेरिका : गोलीबारी में एक शख्स की मौत

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 31 दिसम्बर 2019, 4:03 PM (IST)

वाशिंगटन। अमेरिकी प्रांत टेनेसी की राजधानी नेशविले में गोलीबारी की एक घटना में अफ्रीकी मूल के एक अमेरिकी युवक की मौत हो गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, पुलिस ने मृतक की पहचान 22 वर्षीय मोंटी ग्रे के रूप में की है।

स्थानीय मीडिया ने बताया कि जब पुलिस पहुंची, तो उन्होंने पाया कि ग्रे गोली लगने से गंभीर रूप से घायल अवस्था में एक दो मंजिला इमारत के बाहर पड़ा हुआ था। माना जा रहा है कि वह वहां रहा करता था। ग्रे को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकाें ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे