अखिलेश यादव बोले, NRC-NPR नहीं , हमारे देश के युवाओं को रोज़गार चाहिए

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 31 दिसम्बर 2019, 11:52 AM (IST)

लखनऊ। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर हमला बाेलते हुए कहा है कि NRC-NPR नहीं चाहिए। हमारे देश के युवाओं को रोज़गार मिलना चाहिए।
यह बात यादव ने आज CAA, NRC, NPR के खिलाफ पार्टी के विधायकों की साइकिल रैली को झंडी को दिखाकर रवाना किया। इससे पहले सोमवार को अखिलेश यादव ने कहा कि एनआरसी, सीएए, एनपीआर जैसे कदमों से देश में अव्यवस्था, हिंसा और अराजकता ही बढ़ी है। इसके विरोध में समाजवादी पार्टी 'नागरिकता सत्याग्रह' करेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे



अखिलेश ने आगे कहा कि भाजपा सरकार पूरे समय वे झूठ और भ्रम के सहारे अपनी राजनीति चलाती रही हैं। दक्षिण अफ्रीका में वर्ष 1895 में इमीग्रेशन लॉ संशोधन बिल में भी तमाम प्रतिबंध थे जिसे 'खूनी कानून' बताते हुए गांधीजी ने इसके खिलाफ सत्याग्रह 'पैसिव रेजिस्टेंस' का अभियान छेड़ दिया था। गांधीजी ने 11 सितंबर, 1906 को दक्षिण अफ्रीका के शहर नटाल के नाट्य सभागार में आयोजित एक सभा में कहा था 'मर जाना किन्तु कानून के सामने सिर न झुकाना।'