ज्वालामुखी/शिमला। राजकीय महाविद्यालय ज्वालामुखी में सोमवार को आरोह सांस्कृतिक समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस मौके पर राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष रमेश धवाला बतौर मुख्य अतिथि के रुप में पधारे। कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर अजायब सिंह बनियाल स्टाफ के सदस्यों ने बड़ी गर्मजोशी के साथ मुख्य अतिथि व उनके साथ आए गणमान्य लोगों का स्वागत किया मुख्य अतिथि को कॉलेज प्राचार्य ने स्मृति चिन्ह देकर के सम्मानित किया। इस मौके पर कॉलेज प्राचार्य डॉक्टर अजायब सिंह बन्याल ने कॉलेज की वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर सुनाई और कॉलेज की सालाना गतिविधियां पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कॉलेज छात्रों के समक्ष उत्पन्न होने वाली समस्याओं पर भी प्रकाश डाला और मुख्य अतिथि से उनका शीघ्र समाधान करने का आग्रह किया।
इस मौके पर कॉलेज पीटीए प्रधान सरिता धीमान, एसडीम ज्वालामुखी अंकुश शर्मा, डीएसपी ज्वालामुखी तिलक राज, ज्वालामुखी मंडल भाजपा अध्यक्ष मान चंद राणा, कॉलज के प्राध्यापकों अभिभावकों, छात्रों के साथ क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने भी समारोह में हिस्सा लिया। इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रमेश धवाला ने छात्रों से आह्वान किया कि वह नशे से दूर रहें और शिक्षा के साथ संस्कार भी हासिल करें, अपने गुरु, बुजुर्गों का मान सम्मान करें, समाज सेवा में व राष्ट्रहित में काम करें, सामाजिक बुराइयों का विरोध करें।
उन्होंने शिक्षक वर्ग से आह्वान किया कि छात्रों को शिक्षा के साथ संस्कृति वेशभूषा भाषा व संस्कारों का भी ज्ञान प्रदान करें ताकि यह छात्र प्रतिस्पर्धा के युग में अपने आप को साबित करके दिखाएं। उन्होंने कहां कि आज का युग तकनीकी, व्यवसायिक शिक्षा का युग है इसलिए छात्र तकनीकी व व्यवसायिक शिक्षा का भी अध्ययन करें, ताकि उनको भविष्य में किसी प्रकार की समस्या ना हो। उन्होंने कहा कि छात्रों को योग शिक्षा में भी भाग लेना चाहिए, ताकि वे निरोग रहे स्वस्थ रहें और बुराइयों से बचे रहें। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि भाजपा सांसद हेमा मालिनी 74 वर्ष के होने के बावजूद योग के बल पर योग शक्ति की वजह से आज भी निरोग व जवान नजर आते हैं।
उन्होंने कॉलेज के छात्रों को सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए 11000 रुपए दिए और छात्रों से आह्वान किया कि वें शिक्षा के साथ संस्कारों का भी अध्ययन करें और अपने माता-पिता गुरु क्षेत्र का नाम रोशन करें। इस मौके पर उन्होंने मेधावी छात्रों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए सम्मानित किया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे