अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की क्रिसमस डेट वायरल

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 26 दिसम्बर 2019, 9:07 PM (IST)

मुंबई। अभिनेता अर्जुन कपूर और अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा की क्रिसमस मनाते वक्त की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। अर्जुन और मलाइका ने बुधवार को क्रिसमस मनाने के लिए जैसे ही पहुंचे, दोनों की साथ वाली तस्वीरें वायरल हो गई हैं। इस जोड़े को क्रिसमस का जश्न मनाने केलिए मलाइका की मां के घर की ओर जाते हुए देखा गया।

त्योहार के कपड़ों में यह जोड़ा बेहद आकर्षक लग रहा था। अर्जुन ने डार्क ग्रे कलर का स्वेटशर्ट पहना हुआ था। इसके साथ उन्होंने डेनिम की जींस और काले रंग के जूते और चश्मा पहन रखा था।

मलाइका ने आउटिंग के लिए नेवी ब्लू रंग का वेलवेट रोपर चुना। उन्होंने अपने बालों को खुला छोड़ बहु-रंगीन स्टिलेटोस के साथ अपने लुक को पूरा किया। इस समारोह में मलाइका के बेटे अरहान खान भी शामिल रहे।

क्रिसमस की शाम मलाइका और अर्जुन सैफ अली खान और करीना कपूर खान की पार्टी में भी शामिल हुए। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे