सुभाषचंद्र बोस के पोते BJP नेता चंद्रकुमार ने इस बात को लेकर CAA पर उठाए सवाल

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 24 दिसम्बर 2019, 12:54 PM (IST)

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) का मसला अभी ठंडा नहीं पड़ा है। इसे लेकर राजनीति गरमाई हुई है। पक्ष और विपक्ष दोनों ही इसे अपने-अपने हिसाब से भुनाने में लगे हुए हैं। शुरुआत में इसके विरोध में प्रदर्शन हो रहे थे, तो अब समर्थन में भी रैलियां निकाली जा रही है।

सोमवार को भाजपा ने कोलकाता में समर्थन रैली निकाली। इस बीच, पश्चिम बंगाल में भाजपा के नेता चंद्रकुमार बोस ने सीएए पर सवाल उठाए हैं। चंद्रकुमार नेताजी सुभाष चंद्र बोस के पोते हैं। चंद्रकुमार ने ट्वीट करते हुए कहा कि भारत एक ऐसा देश है, जो हर धर्म और समुदाय के लिए खुला है।

अगर सीएए किसी धर्म से जुड़ा नहीं है तो इसमें केवल हिंदू, सिख, बुद्ध, ईसाई, पारसी और जैन ही क्यों शामिल हैं। इन सब की जैसे इसमें मुस्लिमों को शामिल क्यों नहीं किया गया। इसे पारदर्शी होना चाहिए। भारत की किसी दूसरे देश से बराबरी या तुलना मत कीजिए, क्योंकि यह सभी धर्मों और समुदायों के लिए खुला हुआ देश है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे