बरहेट सीट से हेमंत सोरेन आगे और दुमका सीट से पीछे , सिल्ली से सुदेश महतो आगे

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 23 दिसम्बर 2019, 09:36 AM (IST)

रांची। झारखंड विधानसभा की 81 सीटों के लिए सोमवार को हो रही मतगणना में झामुमो, राजद और कांग्रेस गठबंधन के मुख्यमंत्री प्रत्याशी हेमंत सोरेन बरहेट सीट से 5319 वोटों से आगे और दुमका सीट से 5381 वोटों से पीछे चल रहे हैं।
इधर, ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियम (आजसू) के प्रत्याशी सुदेश महतो भी अपनी सिल्ली विधानसभा से आगे चल रहे हैं। राज्य निर्वाचन विभाग के सूत्रों के मुताबिक, अभी तक आए मतगणना के रुझानों के मुताबिक, 31 सीटों पर भाजपा और झामुमो गठबंधन 40 सीटों पर आगे चल रहे हैं, जबकि झाविमो 3 और आजसू 3सीटों पर आगे चल रही है। अभी तक 81 सीटों के रूझान सामने आया है। यह रूझान है।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

उल्लेखनीय है कि पांच चरणों में 30 नवंबर से 20 दिसंबर के बीच हुए मतदान के बाद सभी सीटों के लिए ईवीएम में बंद मतों की गणना सोमवार को जारी है।

झारखंड विधानसभा चुनाव में 1,087 पुरुष, 127 महिला तथा एक तीसरे लिंग के उम्मीदवारों समेत कुल 1,215 उम्मीदवारों ने अपना भाग्य आजमाया था, जिनके भविष्य पर आज फैसला सुनाया जाएगा।

इस बीच 24 जिला मुख्यालयों में त्रिस्तरीय सुरक्षा के बीच मतगणना जारी है।

मतगणना का अधिकतम दौर चतरा में 28 राउंड और सबसे कम दो राउंड चंदनकियारी और तोरपा सीटों पर होगा।