सैयद हबीब
उदयपुर। पंचायत चुनावों में जिला प्रमुख की लॉटरी में उदयपुर में जिला प्रमुख की सीट पर महिला ही काबिज होगी। इस सीट पर किसी भी जाति की महिला प्रत्याशी उम्मीदवार हो सकती हैं। इसके अलावा राजसमंद में ओबीसी महिला के आरक्षित है। डूंगरपुर में अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित है। इसी तरह चित्तौड़गढ़ अनारक्षित रहेगी। बांसवाड़ा जिला प्रमुख सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित रहेगी।
जिला प्रमुख की सीट तय होते ही सियासत गरमाने लगी है। कार्यकर्ताओं ने अपने नेताओं की पत्नियों के नाम सामने लाना शुरू कर दिया है। उदयपुर जिला प्रमुख की सीट पर कुछ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पूर्व सांसद रघुवीर मीणा की पत्नी पूर्व विधायक बसंती देवी मीणा की चर्चा शुरू कर दी है। क्योंकि महिला की यह सीट अनारक्षित होने की वजह से यहां सामान्य महिला की उम्मीदवारी ज्यादा प्रबल मानी जाएगी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे