Christmas 2019 : क्रिसमस की रात करें ये टोटके, मां लक्ष्मी की कृपा से खूब बरसेगा धन

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 20 दिसम्बर 2019, 7:40 PM (IST)

25 दिसंबर को पूरी दुनिया में क्रिसमस का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। कहा जाता है कि इस त्योहार पर कुछ उपाय किए जाते तो जातक के पास कभी भी पैसों की कमी नहीं होगी। हर व्यक्ति चाहता है कि उसके पास खूब धन दौलत हो। यदि आप भी चाहते है कि आपके पास धन दौलत की कमी नहीं रहे तो क्रिसमस करें ये उपाय।


गरीब बच्चों के लिए बने सैंटा

यह बात हम सभी जानते है कि अमीर बच्चों को तो उनके माता-पिता ही सबकुछ दिला देते है। उनके लिए कुछ भी ऐसा नहीं है जो उन्हें न मिले, मगर गरीब के बच्चे को वो सब सपने में भी नहीं दिखता है। इस क्रिसमस पर आप भी करें कुछ ऐसा उपाय करें। इस वर्ष आप अपने बच्चों के लिए सेंटा बनते है परन्तु अबकी बार आप गरीब बच्चों के लिए सैंटा बने। जिससे गरीब बच्चों के चेहरे पर स्माइल आए। आप सर्दी के सीजन में गरीब बच्चों के लिए कंबल बाट सकते है। यदि कंबल ना बाट पाए तो उनके लिए बिस्किट बाट सकते है। इस प्रकार आप गरीब बच्चों के लिए आगे रियल के सैंटा बन जाएगें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

कहा जाता है कि गरीब बच्चों की मदद करने से भगवान भी हमारी मदद करते है। इस लिए हमेशा गरीब लोगों की मदद करनी चाहिए। कहा जाता है कि ऐसा करने से अापकी बुरी बालाएं और सभी परेशानियां दूर हो जाएंगी। आपको नए साल में भगवान् बहुत कुछ देगा। पैसा हिनहिन बल्कि भगवान आपको हर तरह से सुखी रखेगा।

ये भी पढ़ें - झूठ बोलने से नहीं मिलेगा इन कार्यो का फल

भिखारियों को खाना

यदि आप चाहते हैं कि इस क्रिसमस में आपके पास धन की बरकत हो तो आसान उपाय करें। सड़क किनारे बैठे लोगों को खाना खिलाएं। खाना खिलाने से उनका पेट भरेगा और वो आपको दुआ देंगे। उनकी दुआ में इतनी शक्ति होगी कि आप उनसे जो कुछ भी मांगेंगे वो मिल जाएगा। भले ही वो भिखारी हैं, लेकिन उनकी दुआ आपके बड़ा काम आएगी कि आप खुद भी ये सोच नहीं पाएंगे की आपकी जेब ऐसे कैसे भर रही है। भगवान भी उन्हीं की सुनते हैं जो तहे दिल से उन्हें याद करते हैं।

ये भी पढ़ें - शाम को ना करें ये काम, वरना हो जाएंगे कंगाल

बेसहारों लोगों को गिफ्ट देवें

अपनों को गिफ्ट देना या सबकुछ होने पर भी कुछ नया दे देना बुराई नहीं है मगर इसके साथ ही इसमें कोई नयापन नहीं है। इस क्रिसमस आप कुछ नया और लोगों से हटकर कीजिए। इस वर्ष आप उन बेसहारा लोगों में से कुछ को चुनिए और उन्हें अपनी क्षमता के अनुसार कुछ न कुछ उपहार दें। आपका यह गिफ्ट करना उन्हें बहुत ही अच्छा लगेगा और वो आपको बहुत आर्शीवाद देंगे। उनकी दुआ से आपकी बालाएं टलेंगी। इस क्रिसमस पर आप गरीब बच्चों को गिफ्ट बाटें।

ये भी पढ़ें - इन कार्यो को करने से आएगी घर में परेशानी