Christmas day 2019 : घर पर इन 3 बेहतरीन उपायों से सजाएं अपनी क्रिसमस ट्री

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 20 दिसम्बर 2019, 5:47 PM (IST)

देश में क्रिसमस का त्योहार 25 दिसंबर को मनाया जाएगा। क्रिसमस के त्योहार का इंतजार बच्चे काफी बेसब्री से करते हैं क्योंकि जहां उन्हें स्कूल में 'जिंगल बेल जिंगल बेल जिंगल ऑन द वे' गाने का मौका मिलता है वहीं वे सेंटा का भी इंतजार करते हैं कि वह उन्हें आकर गिफ्ट बांटेगा। क्रिसमस पर जहां बाजारों में गिफ्ट की खरीदारी के लिए लोग जुटते हैं वहीं बेकरी में भी रौनक साफ देखी जा सकती है जहां पहले से ही लोग आर्डर देकर पसंद का केक बनवाते हैं।

क्रिसमस फेस्टिवल में अब सिर्फ पांच दिन का समय बाकी है हालांकि आपने भी अपनी पार्टी की तैयारियां शुरू कर दी होंगी और बात जब क्रिसमस की आती है तो सबसे ज्यादा ध्यान क्रिसमस ट्री पर रहता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

क्रिसमस ट्री फूड आइटम्स से सजाएं

यदि आप चाहें तो अपनी क्रिसमस ट्री को इडेबल्स यानी खाने पीने की चीजें की सेब, नट्स, चॉकलेट्स और दूसरे फूड आइटम्स से सजाएं। यकीन मानिए आपके फैमिली मेंबर्स के साथ-साथ मेहमानों को भी आपका ये आइडिया जरूर पसंद आएगा।

क्रिसमस ट्री फूलों से सजाएं

यदि आपको एक्सपेरिमेंट करना अच्छा लगता है कि तो आप इस साल अपनी क्रिसमस ट्री को फ्लोरल लुक भी दे सकती हैं। अपनी पसंद के वाइट या रेड कलर के फूलों से क्रिसमस ट्री को सजाएं।

कलर पैलेट से ऐसे सजाएं क्रिसमस ट्री

रेड ऐंड वाइट कलर कॉम्बिनेशन रखने की बजाए इस बार कुछ अलग करें और अपनी क्रिसमस ट्री को कलर थीम के अनुसार से सजाएं। ब्लू ऐंड वाइट, रेड ऐंड गोल्ड, पिंक और ग्रीन, जो कलर थीम आपको सबसे ज्यादा पसंद हो उसी कलर पैलेट को चुनें और उन्हीं रंगो के अनुसार से अपनी क्रिसमस ट्री को डेकोरेट करें।