चीन-पाकिस्तान में कृषि सहयोग को लेकर संगोष्ठी

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 20 दिसम्बर 2019, 5:05 PM (IST)

बीजिंग। अंतर्राष्ट्रीय कृषि विकास कोष, चीन सरकार और पाकिस्तान सरकार ने इस्लामाबाद में चीन-पाक कृषि सहयोग संगोष्ठी आयोजित किया। चीन, पाक और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के कृषि विशेषज्ञों ने जलवायु परिवर्तन की चुनौती किसान परिवार कैसे हल कर सकते और चीन की परिपक्व कृषि तकनीक पाक के ग्रामीण क्षेत्रों में उपयोग के बारे में चर्चा की। अंतर्राष्ट्रीय कृषि विकास कोष के पाकिस्तान मामलों के निदेशक ह्यूबर्ट बोयरार्ड ने कहा "हाल के वर्षो में जलवायु परिवर्तन से वैश्विक कृषि पर गहरा प्रभाव पड़ा है। बढ़ते तापमान और मानसून में बदलाव पाक के कृषि के लिए बड़ी चुनौती है। चीन और पाक कृषि विविधता पर बहुत कुछ समानताएं मौजूद हैं, इसलिए चीन कृषि क्षेत्र में प्राप्त की गई उपलब्धियां और अनुभव पाक सीख सकता है।"

चीनी कृषि विज्ञान अकादमी के कृषि पर्यावरण और सतत् विकास संस्थान के शोधकर्ता वांग च्येनतोंग ने कहा "पाक के कृषि विशेषज्ञ ने चीन के शिन च्यांग में अध्ययन करते यह देखा कि शिन च्यांग में लोग बहुत सुखी है। कुशल और पानी की बचत करने वाली सिंचाई तकनीक के जरिए, अभी शिन च्यांग में पर्यावरण की स्थिति बहुत अच्छी है।" उन्हें आशा है कि इस संगोष्ठी के मौके पर चीन अपनी उन्नत ड्रिप सिंचाई तकनीक पाक को शेयर कर सकता है। आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे