नई दिल्ली। केंद्र सरकार के द्वारा लाए गए नागरिकता संशोधन एक्ट के
खिलाफ आज पूरे देश से प्रदर्शन हो रहा है। इसी बीच आज लेफ्ट ने भबुलाया है। गुरुवार सुबह ही बिहार के कुछ इलाकों में लेफ्ट
कार्यकर्ताओं ने ट्रेन को रोक दिया। बिहार के दरभंगा में नागरिकता संशोधन
एक्ट के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान लेेफ्ट पार्टियों ने ट्रेन रोक दी है। पूरे देश में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शनों का दौर जारी है। इसको ध्यान में रखकर कर्नाटक, उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में धारा 144 लागू कर दी गई है।
UPDATES :-
- लखनऊ के पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कलानिधि नैथानी ने कहा कि अब पुलिस ने
स्थिति को नियंत्रित कर लिया है। गलियों से जो भीड़ आ रही थी, उन्हें
गलियों में खदेड़ दिया है। अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही
है।
-यूपी में नागरिकता कानून के खिलाफ लखनऊ के मेंहदीगंज में प्रदर्शनकारियों
ने पुलिस चौकी में आग लगा दी है। इस दौरान पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज किया।
हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले
छोड़े हैं।
-उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में नागरिकता संशोधन एक्ट के खिलाफ प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया है। प्रदर्शनकारियों ने यहां पुलिस पर पथराव किया और नारेबाजी की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। वहीं उत्तर प्रदेश के संभल में प्रदेश की चार बसों में आग लगा दी है। प्रदर्शनकारियों का प्रदर्शन लगातार हिंसक होता जा रहा है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
-दिल्ली के मंडी हाउस में कम्यूनिस्ट पार्टी के प्रदर्शन के बीच
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव सीताराम येचुरी को भी पुलिस ने
हिरासत में ले लिया है।
- कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट
करते हुए कहा है कि मेट्रो स्टेशन बंद हैं। इंटरनेट बंद है। हर जगह
धारा144 है। किसी भी जगह आवाज उठाने की इजाजत नहीं है। जिन्होंने आज
टैक्सपेयर्स का पैसा खर्च करके करोड़ों का विज्ञापन लोगों को समझाने के लिए
निकाला है, वही लोग आज जनता की आवाज से इतना बौखलाएं हुए हैं कि सबकी
आवाजें बंद कर रहे हैं।
-कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित को सीएए विरोधी
प्रदर्शन के दौरान मंडी हाउस पर हिरासत में ले लिया गया। इलाके में भारी
पुलिस बल तैनात किया गया है।
-इतिहासकार और लेखक रामचंद्र गुहा को बेंगलुरु में गिरफ्तार किया गया।
-दिल्ली के लालकिले इलाके में धारा 144 लगा दी गई है। इस दौरान चार से अधिक लोग एक साथ बाहर नहीं रह सकते हैं।
- स्वराज इंडिया के संयोजक योगेंद्र यादव को लाल किले पर पुलिस ने हिरासत में
ले लिया है। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल होने के
लिए योगेंद्र यादव लाल किले पर पहुंचे थे।
--स्वराज इंडिया समेत कुल 60 संगठन लालकिले से अपने प्रदर्शन की शुरुआत कर
दिया है। लेकिन पुलिस वाले उनको शहीद पार्क तक नहीं जाने दिया गया है।
--दिल्ली पुलिस ने लालकिले इलाके में प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है। इस क्षेत्र में पुलिस ने धारा 144 लागू की हुई है।
- कर्नाटक के कुलबर्गी क्षेत्र में प्रदर्शन करने वाले 20 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया गया है।